Full Version →

लंच में बेस्ट रहेगा ये मेथी पालक साग

दाल-सब्‍जी वेज,लंच

आपने मेथी और पालक की सब्जी अलग-अलग बनाकर तो कई बार खाई होगी, लेकिन अब जानिए मेथी और पालक का कॉम्बो साग कैसे बनाया जाता है. यानी हमारी इस रेसिपी में मेथी और पालक को एकसाथ मिलाकर सब्जी बनाई गई है.

Servings
1 - 2
★ 3.6
Rating
12 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले मेथी, पालक, लहसुन और हरी मिर्च को धोकर काट लें.
  2. 2
    अब तेज आंच पर दोनों बर्नर पर दो बर्तनों में पानी उबलने के लिए रख लें.
  3. 3
    एक में मेथी और दूसरे में पालक डालकर उबला लें.
  4. 4
    दोनों के उबल जाने के बाद छलनी से छानकर अलग कर लें और ठंडा होने के लिए रख दें.
  5. 5
    दोनों के ठंडा हो जाने के बाद ग्राइंडर जार में पहले मेथी डालकर पेस्ट बना लें. फिर पालक का पेस्ट भी बना लें.
  6. 6
    अब मीडियम आंच पर एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रख दें.
  7. 7
    तेल के गर्म होते ही जीरा, लहसुन और हरी मिर्च डालकर तड़काएं.
  8. 8
    अब पालक और मेथी का पेस्ट डालकर कड़छी से चलाते हुए मिक्स कर लें.
  9. 9
    इसमें जीरा पाउडर और नमक डालकर 2 मिनट तक पकने दें.
  10. 10
    अब देसी घी डालकर धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकने दें.
  11. 11
    तय समय के बाद आंच बंद कर दें.
  12. 12
    तैयार है गरमागरम मेथी और पालक की सब्जी. गेहूं की रोटी के साथ सर्व करें.
#methi palak recipe #methi palak recipe in hindi #methi palak recipe video #how to make methi palak #methi palak kaise banate hai video #methi palak banane ki vidhi. methi palak banane ki vidhi hindi mein #delicious methi palak recipe; easy boti methi pala
View Full Version