Full Version →

मिक्स दाल

दाल-सब्‍जी वेज

आपने दाल का अलग-अलग स्वाद लिया होगा. अब बनाएं और खिलाएं मिक्स दाल का यह जायका. देखें बनाने का तरीका...

Servings
2 - 4
★ 4
Rating
94 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सभी दालों को साफ पानी से धोकर 4 कप पानी में 1 घंटे तक भिगो लें.
  2. 2
    प्रेशर कूकर में सभी दालें, पानी, हल्दी और नमक डालकर मध्यम आंच पर रखें.
  3. 3
    एक सीटी आने के बाद धीमी आंच पर 10 मिनट और पकाएं, कुकर ठंडा होने दें.
  4. 4
    कूकर ठंडा होने पर खोलें और दाल को कड़छी से मैश करें, अगर दाल ज्यादा गाढ़ी लगे तो थोड़ा-सा गरम पानी मिला लें.
  5. 5
    अब एक कड़ाही में तेल डालें और मध्यम आंच में गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें जीरा, हींग, लाल मिर्च, तेज पत्ता, लौंग, दालचीनी, छोटी इलायची, अदरक, हरी मिर्च, टमाटर डालकर भूनें.
  6. 6
    जब टमाटर गल जाए तो इसमें लाल मिर्च पाउडर डालें और 1 मिनट तक पकाएं.
  7. 7
    फिर इसमें उबली दाल डालकर अच्छी तरह मिलाएं उबाल आने तक पकाएं.
  8. 8
    आंच बंद कर इसमें नींबू का रस और हरा धनियापत्ती डाल दें.
  9. 9
    जीरा राइस या पुलाव के साथ गर्मागर्म दाल सर्व करें.
#daal #mix daal #daal tadka #tuar daal #indian recipes #indian kitchen #how to make mix daal recipe in hindi #moong daal recipe #chana daal recipe
View Full Version