मिक्स दाल
आपने दाल का अलग-अलग स्वाद लिया होगा. अब बनाएं और खिलाएं मिक्स दाल का यह जायका. देखें बनाने का तरीका...
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 1 चौथाई कप मूंग दाल, धुली हुई
- 1 चौथाई कप उड़द दाल, धुली हुई
- 1 चौथाई कप चने की दाल
- 1 चौथाई कप अरहर या तुअर दाल
- 1 छोटा चम्मच पिसी लाल मिर्च
- 2 चम्मच अदरक कद्दूकस किया हुआ
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- 1 चुटकी हींग
- 2-3 सूखी साबुत मिर्च
- 3-4 लौंग
- 2 हरी इलायची
- 1 इंच का टुकड़ा दालचीनी
- 2 तेजपत्ता
- 5 टमाटर
- 2-3 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
- 4 चम्मच तेल या घी, नमक स्वादानुसार
- 2 चम्मच हरा धनिया, बारीक कटी हुई
- 2 चम्मच नींबू का रस
विधि
- प्रेशर कूकर में सभी दालें, पानी, हल्दी और नमक डालकर मध्यम आंच पर रखें.
- एक सीटी आने के बाद धीमी आंच पर 10 मिनट और पकाएं, कुकर ठंडा होने दें.
- कूकर ठंडा होने पर खोलें और दाल को कड़छी से मैश करें, अगर दाल ज्यादा गाढ़ी लगे तो थोड़ा-सा गरम पानी मिला लें.
- अब एक कड़ाही में तेल डालें और मध्यम आंच में गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें जीरा, हींग, लाल मिर्च, तेज पत्ता, लौंग, दालचीनी, छोटी इलायची, अदरक, हरी मिर्च, टमाटर डालकर भूनें.
- जब टमाटर गल जाए तो इसमें लाल मिर्च पाउडर डालें और 1 मिनट तक पकाएं.
- फिर इसमें उबली दाल डालकर अच्छी तरह मिलाएं उबाल आने तक पकाएं.
- आंच बंद कर इसमें नींबू का रस और हरा धनियापत्ती डाल दें.
- जीरा राइस या पुलाव के साथ गर्मागर्म दाल सर्व करें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
मिक्स दाल एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 चौथाई कप मूंग दाल, धुली हुई और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
मिक्स दाल बनाने के लिए सबसे पहले 1 चौथाई कप मूंग दाल, धुली हुई तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
मिक्स दाल बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह मिक्स दाल रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
मिक्स दाल बनाने के लिए 1 चौथाई कप मूंग दाल, धुली हुई के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, मिक्स दाल को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
मिक्स दाल का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
मिक्स दाल एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT