Full Version →

लंच में बनाएं मूंग दाल तड़का

दाल-सब्‍जी वेज

मूंग की दाल शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है, लेकिन कुछ लोगों को इसका स्वाद कम पसंद आता है. ऐसे में हम बता रहे हैं मूंग दाल तड़का की रेसिपी जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है. लहसुन और राई का तड़का इसके स्वाद में चार चांद लगा देता है.

Servings
1 - 2
★ 3.3
Rating
3 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले मीडियम आंच पर प्रेशर कूकर में दाल, नमक, हल्दी पाउडर और पानी डालकर 4 सीटी आने तक पका लें.
  2. 2
    तय समय के बाद कूकर का प्रेशर खत्म होने पर ढक्कन खोलकर दाल को अच्छी तरह से मैश कर लें.
  3. 3
    मीडियम आंच कूकर रखकर दाल में इमली का पानी डालकर एक उबाल आने तक पकाएं.
  4. 4
    दूसरी तरफ पैन में एक चम्मच तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें.
  5. 5
    इसमें राई और जीरा डालकर तड़काएं.
  6. 6
    अब लहसुन डालकर भून लें.
  7. 7
    लहसुन के सुनहरा होने के बाद लाल मिर्च पाउडर डालकर तड़के को तुरंत दाल में डालकर 2 मिनट पकाएं.
  8. 8
    तय समय के बाद गैस बंद कर दें.
  9. 9
    तैयार है मूंग दाल तड़का. रोटी या चावल के साथ गरमागरम सर्व करें.
#moong dal tadka #easy moong dal tadka #tasty moong dal tadka #home made moong dal tadka #moong dal tadka bnae vidhi #moong dal tadka in hindi #how to make moong dal tadka in hindi #how to make moong dal tadka
View Full Version