Full Version →

अब चौलाई साग बनाएं मूंग दाल के साथ

दाल-सब्‍जी वेज

चौलाई का साग कई प्रकार से बनाते हैं, जैसे चौलाई-आलू भुजिया, चौलाई-बैंगन भाजी आदि. चौलाई को मूंग के दाल के साथ मिलाकर बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी बनायी जाती है. कुछ घरों में मूंग दाल की जगह उरद दाल मिलाकर सब्जी बनाई जाती हैं.

Servings
2 - 4
★ 4
Rating
1 rating

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    चौलाई साग बनाने के लिए सबसे पहले चौलाई को साफ करेंगे.
  2. 2
    साग की मोटी डंडियों को तोड़कर हटा देंगे. पत्तों को साफ पानी से 2 से 3 बार धोएंगे.
  3. 3
    धुली हुई साग चलनी में रखें ताकि इनका अतिरिक्त पानी निकल जाए.
  4. 4
    इसके बाद साग को बारीक काट लें.
  5. 5
    कटी हुई साग, मूंग की दाल और 3 कप पानी और नमक कुकर में डालकर मिला लें.
  6. 6
    कुकर बन्द करें और एक सीटी आने तक पका लें.
  7. 7
    एक सीटी लगने पर अब आंच बंद करें और कुकर को बिना सीटी निकाले 5 से 7 मिनट तक छोड़ दें.
  8. 8
    तड़के के लिए
  9. 9
    साग में तड़का लगाने के लिए मीडियम आंच पर एक पैन में घी गर्म करें.
  10. 10
    गर्म घी में हींग और जीरा डालकर चटकने तक भून लें.
  11. 11
    अब टमाटर, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डालें और 2 से 3 मिनट तक चलाते हुए भून लें.
  12. 12
    इसके बाद लाल मिर्च पाउडर डालकर 2 से 3 मिनट तक भून लें.
  13. 13
    जब मसाले अच्छे से पक जाए तो साग डालकर मिला लें और जरूरत पड़े तो नमक डाल लें.
  14. 14
    इसमें 2 से 2 उबाल आने तक पका लें.
  15. 15
    तय समय के बाद आंच बंद कर दें और धनियापत्ती मिलाएं.
  16. 16
    तैयार है गर्मागर्म चौलाई की दाल इसे रोटी, चटनी और चावल के साथ सर्व करें.
  17. 17
    Photo: Geeta Seth
#how to make moong dal with chaulai saag recipe in hindi #sag recipe #chulai in hindi #chorai ki bhaji #chaulai ki sabji #moong dal recipe without pressure cooker #moong dal recipe gujarati shahi moong dal recipe #dal palak dhaba style #chana dal palak rec
View Full Version