Full Version →

लंच या डिनर में बनाइए मशरूम कोफ्ता

दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

मशरूम पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इससे एक नहीं बल्कि कई डिशेस बनाई जाती हैं जिनमें से एक है कोफ्ते. ये खाने में बहुत ही लाजवाब लगते हैं. 

Servings
2 - 4

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में बटर डालकर गर्म करने के लिए रख दें.
  2. 2
    बटर गर्म होने पर मशरूम, काली मिर्च पाउडर और नमक डालकर 2 मिनट भूनकर गैस बंद कर दें.
  3. 3
    अब एक बर्तन में उबले आलू और पनीर डालकर अच्छी तरह से मैश कर लें.
  4. 4
    इसमें खोया, इलायची पाउडर, नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं.
  5. 5
    इसके बाद मशरूम और मैदा डालकर अच्छी तरह से मिक्स करके बॉल्स बना लें.
  6. 6
    तेज आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें.
  7. 7
    गर्म तेल में तैयार बॉल्स को सुनहरा होने तक तल लें.
  8. 8
    अब एक बार फिर कड़ाही में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें.
  9. 9
    इसमें प्याज डालकर हल्का भून लें.
  10. 10
    प्याज के भुन जाने के बाद इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर कुछ देर और भूनें.
  11. 11
    इन दोनों के बाद इसमें टमाटर डालकर नरम होने के तक पकाएं.
  12. 12
    नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला मिलाएं.
  13. 13
    जब मसाला भून जाए तब टमाटर प्यूरी डालकर चलाते हुए 1 मिनट तक पकाकर गैस बंद कर दें.
  14. 14
    जब मसाला ठंडा हो जाए तब ग्राइंडर जार में डालकर पेस्ट बना लें.
  15. 15
    अब उसी पैन में दोबारा से यह पेस्ट और थोड़ा पानी डालकर 2 मिनट तक पका लें.
  16. 16
    चम्मच खोया पानी में मिक्स करके इस पेस्ट में डालकर मिलाकर कुछ देर और पका लें.
  17. 17
    जब खोया पक जाए तब कोफ्ते डालकर मिक्स करके धीमी आंच पर 1 मिनट तक पकाएं. आप चाहें तो थोड़ा नमक स्वाद के अनुसार और मिला सकते हैं.
  18. 18
    तैयार हैं मशरूम कोफ्ते. चावल या रोटी के साथ सर्व करें.
#mushroom kofta #mushroom kofta recipe #mushroom kofta recipe easy #recipe of mushroom kofta #mushroom kofta recipe in hindi #how to make mushroom kofta #how to make mushroom kofta at home #mushroom kofta kaise banate hai #mushroom kofta kaise banate hai v
View Full Version