लंच या डिनर में बनाइए मशरूम कोफ्ता
Back
दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

लंच या डिनर में बनाइए मशरूम कोफ्ता

मशरूम पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इससे एक नहीं बल्कि कई डिशेस बनाई जाती हैं जिनमें से एक है कोफ्ते. ये खाने में बहुत ही लाजवाब लगते हैं. 

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1/2 कप मशरूम कटे हुए
  • 1/2 कप उबले आलू
  • 1/2 कप प्याज कटी हुई
  • 2 टमाटर कटे हुए
  • 2 टेबलस्पून पनीर
  • 2 टेबलस्पून खोया
  • 2 टेबलस्पून बटर
  • 1 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
  • 1/2 टीस्पून इलायची पाउडर
  • 1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर
  • 1 टेबलस्पून मैदा
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टीस्पून गरम मसाला
  • 2 टेबलस्पून टमाटर प्यूरी
  • 1 टीस्पून अदर-लहसुन पेस्ट, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में बटर डालकर गर्म करने के लिए रख दें.
- बटर गर्म होने पर मशरूम, काली मिर्च पाउडर और नमक डालकर 2 मिनट भूनकर गैस बंद कर दें.
- अब एक बर्तन में उबले आलू और पनीर डालकर अच्छी तरह से मैश कर लें.
- इसमें खोया, इलायची पाउडर, नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं.
- इसके बाद मशरूम और मैदा डालकर अच्छी तरह से मिक्स करके बॉल्स बना लें.
- तेज आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें.
- गर्म तेल में तैयार बॉल्स को सुनहरा होने तक तल लें.
- अब एक बार फिर कड़ाही में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें.
- इसमें प्याज डालकर हल्का भून लें.
- प्याज के भुन जाने के बाद इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर कुछ देर और भूनें.
- इन दोनों के बाद इसमें टमाटर डालकर नरम होने के तक पकाएं.
- नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला मिलाएं.
- जब मसाला भून जाए तब टमाटर प्यूरी डालकर चलाते हुए 1 मिनट तक पकाकर गैस बंद कर दें.
- जब मसाला ठंडा हो जाए तब ग्राइंडर जार में डालकर पेस्ट बना लें.
- अब उसी पैन में दोबारा से यह पेस्ट और थोड़ा पानी डालकर 2 मिनट तक पका लें.
- 1 चम्मच खोया पानी में मिक्स करके इस पेस्ट में डालकर मिलाकर कुछ देर और पका लें.
- जब खोया पक जाए तब कोफ्ते डालकर मिक्स करके धीमी आंच पर 1 मिनट तक पकाएं. आप चाहें तो थोड़ा नमक स्वाद के अनुसार और मिला सकते हैं.
- तैयार हैं मशरूम कोफ्ते. चावल या रोटी के साथ सर्व करें.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लंच या डिनर में बनाइए मशरूम कोफ्ता एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 1/2 कप मशरूम कटे हुए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes