Full Version →

मशरूम पनीर मखानी

दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

कम मसालों में बनाई जाने वाली मशरूम पनीर मखानी की डिश को लंच या डिनर में बनाया जा सकता है. क्रीम और पनीर इस रेसिपी का स्‍वाद और भी ज्‍यादा बढ़ा देते हैं. 

Servings
1 - 2
★ 4.3
Rating
158 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    पनीर को चौकोर टुकड़ों में काटकर अलग रख लें.
  2. 2
    अब पैन में बटर डालकर उसे गरम करें. जब बटर गर्म हो जाए तो उसमें जीरा, हरी मिर्च, कटा प्‍याज डालकर चलाएं और इसी बीच में लहसुन डाल कर 2 मिनट तक उसे भूनें.
  3. 3
    अब भूने हुए प्‍याज में मशरूम डालकर फ्राई करें.
  4. 4
    जब मशरूम अपना रस छोड़ने लगे तो उसमें टमाटर की प्‍यूरी, लाल मिर्च पाउडर और नमक
  5. 5
    डालकर चलाएं.
  6. 6
    बाद उसमें पनीर के टुकड़े, गरम मसाला पाउडर और ग्रेवी के लिए थोड़ा सा पानी डालकर अच्‍छी तरह मिलाएं.
  7. 7
    अब पैन को ढककर धीमी आंच पर 10 मिनट तक सब्‍जी को पकाएं.
  8. 8
    जब सब्‍जी तैयार हो जाए तब गैस बंद करके उसमें पहले फेंटी हुई क्रीम डालकर मिक्‍स करें.
  9. 9
    मशरूम पनीर मखानी तैयार है. हरी धनिया से गार्निश करके नान या राइस के साथ सर्व करें.
#mushroom paneer makhani #mushroom paneer makhani recipe #mushroom paneer makhani recipe in hindi #garlic naan recipe #paneer makhni
View Full Version