मशरूम पनीर मखानी
Back
दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

मशरूम पनीर मखानी

कम मसालों में बनाई जाने वाली मशरूम पनीर मखानी की डिश को लंच या डिनर में बनाया जा सकता है. क्रीम और पनीर इस रेसिपी का स्‍वाद और भी ज्‍यादा बढ़ा देते हैं. 

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 200 ग्राम पनीर
  • 20 मशरूम, कटे हुए
  • 1 प्‍याज, बारीक कटा हुआ
  • 5 कली लहसुन, बारीक कटा हुआ
  • 1/2 चम्‍मच जीरा
  • 2 बड़े चम्‍मच टमाटर प्‍यूरी
  • 2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
  • 1 चम्‍मच मिर्च पाउडर
  • 1 चम्‍मच गरम मसाला
  • 2 चम्‍मच ताजी क्रीम
  • 1 चम्‍मच बटर

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2

- पनीर को चौकोर टुकड़ों में काटकर अलग रख लें.
- अब पैन में बटर डालकर उसे गरम करें. जब बटर गर्म हो जाए तो उसमें जीरा, हरी मिर्च, कटा प्‍याज डालकर चलाएं और इसी बीच में लहसुन डाल कर 2 मिनट तक उसे भूनें.
- अब भूने हुए प्‍याज में मशरूम डालकर फ्राई करें.
- जब मशरूम अपना रस छोड़ने लगे तो उसमें टमाटर की प्‍यूरी, लाल मिर्च पाउडर और नमक
डालकर चलाएं.
- 5 बाद उसमें पनीर के टुकड़े, गरम मसाला पाउडर और ग्रेवी के लिए थोड़ा सा पानी डालकर अच्‍छी तरह मिलाएं.
- अब पैन को ढककर धीमी आंच पर 10 मिनट तक सब्‍जी को पकाएं.
- जब सब्‍जी तैयार हो जाए तब गैस बंद करके उसमें पहले फेंटी हुई क्रीम डालकर मिक्‍स करें.
- मशरूम पनीर मखानी तैयार है. हरी धनिया से गार्निश करके नान या राइस के साथ सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (158 ratings)
4.3 avg from 158 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मशरूम पनीर मखानी एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 200 ग्राम पनीर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes