Full Version →

ये है विंटर स्पेशल पालक कोफ्ता करी, जानिए बनाने की विधि

दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

पालक का साग, पालक पनीर और पालक पराठा तो आपने कई बार बनाया होगा. अब बनाएं पालक के कोफ्ते और वो भी पालक की ही ग्रवी में. यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है.

Servings
2 - 4
★ 3.9
Rating
18 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक बर्तन में बारीक कटा हुआ पालक, बेसन, कॉर्न फ्लोर, नमक, लाल मिर्च पाउडर और पानी मिलाकर गाढ़ा घोल बना लें.
  2. 2
    मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
  3. 3
    तेल के गरम होते ही एक चम्मच से घोल लेते जाएं और पकौड़ों के आकार में तेल में डालते जाएं.
  4. 4
    इसी तरह से सभी पकौड़ों को सुनहरा तलकर एक प्लेट में रख लें और आंच बंद कर दें. तैयार है पालक कोफ्ता .
  5. 5
    दूसरी ओर मीडियम आंच में एक पैन में पानी लेकर उसमें पालक डालें और पालक को 3 से 4 मिनट तक उबाल लें.
  6. 6
    जैसे ही पालक का रंग गहरा हो जाए आंच बंद कर दें.
  7. 7
    अब पालक को पानी से छानकर निकाल लें और प्याज, लहसुन , अदरक और हरी मिर्च के साथ पीस लें.
  8. 8
    दोबारा मीडियम आंच में पकौड़े वाले पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
  9. 9
    तेल के गरम होते ही जीरा डालें.
  10. 10
    जीरे के चटकते ही पालक की प्यूरी और नमक डालकर 3 से 4 मिनट तक उबालें.
  11. 11
    पालक में उबाल आते ही पकौड़े डालें और फिर से 3 से 4 मिनट तक पकाएं.
  12. 12
    तय समय के बाद आंच बंद कर दें. तैयार है पालक फोफ्ता.
  13. 13
    लहसुन की तली हुईं कलियों से गार्निश कर सर्व करें.
#palak #spinach #paneer #palak paneer #indian kitchen #indian recipe #palak kofta #how to make palak kofta curry recipe in hindi #palak paneer roll #rajma palak curry #palak paneer kofta curry #palak sarson ka saag #punjabi palak paneer #moongdal aur palak
View Full Version