पनीर की स्वादिष्ट और लाजवाब भुर्जी को ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर में बनाया जा सकता है. इसे बनाने का तरीका बहुत ही आसान है. आइए जानें इसकी फटाफट रेसिपी...
Servings
1 - 2
★ 4.3
Rating
246 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
250 ग्राम पनीर
1/2 कप हरा मटर
1 शिमला मिर्च, बारीक कटी हुई
1 टमाटर, चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ
1 प्याज, चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ
1/2 चम्मच गरम मसाला
1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 चम्मच कटा हरा धनिया
2 हरी मिर्च
1/4 चम्मच जीरा
1 चम्मच तेल, नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले पनीर को हल्के हाथों से मसलकर अलग रख लें.
2
इसके बाद शिमला मिर्च को बारीक काट लें और हरी मिर्च को बीच से लंबा का काट लें. (पनीर टिक्का पिज्जा)
3
अब कड़ाही में तेल डालकर जीरा भून लें और इसके बाद उसमें प्याज, हल्दी पाउडर, कटी हुई हरी मिर्च और नमक डालें.
4
(पनीर खुरचन वफल्स)
5
मसाले में मटर के दाने, शिमला मिर्च और कटे टमाटर डालकर अच्छी तरह भून लें. अब इसमें हल्का सा पानी डालकर मसाले को 2 मिनट तक ढककर पका लें. (20 मिनट में बनाएं पनीर पोहा)
6
जब सारे मसाले अच्छी तरह से से पक जाएं तब इसमें पनीर और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
7
(असली पनीर पहचानने का बेस्ट तरीका)
8
मिनट बाद हरी धनिया से सजाकर गरमागरम पराठे, चपाती या नॉन के साथ इसे सर्व करें.
#paneer bhurji recipe#paneer bhurji recipe in Hindi#how to make paneer bhurji recipe at home#paneer bhurji gravy recipe in hindi#paneer bhurji recipe in Restaurant style