पनीर भुर्जी
Back
दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

पनीर भुर्जी

पनीर की स्‍वादिष्‍ट और लाजवाब भुर्जी को ब्रेकफास्‍ट, लंच और डिनर में बनाया जा सकता है. इसे बनाने का तरीका बहुत ही आसान है. आइए जानें इसकी फटाफट रेसिपी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 250 ग्राम पनीर
  • 1/2 कप हरा मटर
  • 1 शिमला मिर्च, बारीक कटी हुई
  • 1 टमाटर, चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1 प्याज, चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1/2 चम्मच गरम मसाला
  • 1 छोटा चम्‍मच हल्दी पाउडर
  • 1 चम्मच कटा हरा धनिया
  • 2 हरी मिर्च
  • 1/4 चम्मच जीरा
  • 1 चम्मच तेल, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2

- सबसे पहले पनीर को हल्के हाथों से मसलकर अलग रख लें.
- इसके बाद शिमला मिर्च को बारीक काट लें और हरी मिर्च को बीच से लंबा का काट लें. (पनीर टिक्का पिज्जा)
- अब कड़ाही में तेल डालकर जीरा भून लें और इसके बाद उसमें प्‍याज, हल्दी पाउडर, कटी हुई हरी मिर्च और नमक डालें.
(पनीर खुरचन वफल्स)
- मसाले में मटर के दाने, शिमला मिर्च और कटे टमाटर डालकर अच्‍छी तरह भून लें. अब इसमें हल्‍का सा पानी डालकर मसाले को 2 मिनट तक ढककर पका लें. (20 मिनट में बनाएं पनीर पोहा)
- जब सारे मसाले अच्छी तरह से से पक जाएं तब इसमें पनीर और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
(असली पनीर पहचानने का बेस्ट तरीका)

- 5 मिनट बाद हरी धनिया से सजाकर गरमागरम पराठे, चपाती या नॉन के साथ इसे सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (246 ratings)
4.3 avg from 246 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

पनीर भुर्जी एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम पनीर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes