पनीर टिक्का पिज्जा
पिज्जा खाने मन तो करता है लेकिन हेल्थ कॉन्सस होने की वजह से खा नहीं पाते हैं. तो हम बता रहे हैं ऐसा पिज्जा जिसे आप पेट भरकर खा सकते हैं. देखें पनीर टिक्का पिज्जा की रेसिपी...
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 2 servings
- बेस बनाने के लिए सामग्री
- 2 कप मैदा
- 2 बड़े चम्मच ऑलिव ऑयल
- स्वादानुसार नमक
- 1 छोटा चम्मच चीनी, चुटकीभर यीस्ट, पिज्जा टॉपिंग के लिए
- 1 बारीक कटी शिमला मिर्च
- 1 बड़ा चम्मच पनीर छोटे क्यूब्स में कटे हुए
- 3 बड़े चममच बेबी कॉर्न
- 1/2 कप पिज्जा सॉस
- 2 क्यूब्स चीज़
- 1 छोटा चम्मच हर्ब्स धनिया, पोदीना
- 1 छोटा चम्मच बेसिक पाउडर
- स्वादानुसार नमक
विधि
- तेल गर्म होने पर इसमें सभी सब्जियां, पनीर व नमक डालकर हल्का पकाकर आंच से उतार लें.
- मैदा छान लें और इसमें इंस्टेंट यीस्ट, नमक, चीनी और ऑलिव ऑयल मिला कर गुनगुने पानी से गूंद लें.
- इसे ढककर किसी गरम जगह पर 10-15 मिनट के लिए रख दें. आटा फूल कर दोगुना हो जाएगा.
- तय समय बाद आटे की मोटी रोटी बेलकर पिज्जा बेस तैयार कर लें. (बिना ओवन के इस तरीके से बनाएं तवे पर पिज्जा )
- मीडियम आंच पर नॉनस्टिक पैन में हल्का-सा तेल डालकर गरम करें.
- तैयार पिज्जा को तवे पर रखकर निचला हिस्सा सुनहरा होने तक ढककर धीमी आंच पर पकाएं.
- अब इस पर टॉपिंग के लिए पहले सॉस की लेअर लगाएं. फिर चीज कद्दूकस कर फैलाएं.
- फिर सब्जियों का मिश्रण फैला दें और 5 मिनट तक सेंकें. (क्या कभी आलू पिज्जा खाया है...)
- चीज पिघलने व निचला हिस्सा सुनहरा होने पर पिज्जा को आंच से उतार लें.
- तैयार पिज्जा को मिक्स हर्ब्स से गार्निश कर सर्व करें. (बच्चों को पसंद आएगा पिज्जा टोस्ट)
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
पनीर टिक्का पिज्जा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे बेस बनाने के लिए सामग्री और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
पनीर टिक्का पिज्जा बनाने के लिए सबसे पहले बेस बनाने के लिए सामग्री तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
पनीर टिक्का पिज्जा बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह पनीर टिक्का पिज्जा रेसिपी लगभग 1 - 2 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
पनीर टिक्का पिज्जा बनाने के लिए बेस बनाने के लिए सामग्री के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, पनीर टिक्का पिज्जा को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
पनीर टिक्का पिज्जा का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
पनीर टिक्का पिज्जा एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT