Full Version →

ऐसे बनाइए पनीर घी रोस्ट वाली मसालेदार सब्जी

दाल-सब्‍जी वेज

पनीर का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है. जब पनीर को खूब सारे मसालों और घी के साथ रोस्ट कर के पकाया जाता है तो सब्जी का स्वाद और भी उम्दा हो जाएगा. तो जानिए घी रोस्ट वाली पनीर की मसालेदार सब्जी बनाने की विधि.

Servings
2 - 4
★ 3.5
Rating
4 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    पनीर घी रोस्ट बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को मोटे-मोटे टुकड़ों में काट लें.
  2. 2
    अब एक बर्तन में पनीर, दही और नमक अच्छी तरह मिला कर 15 मिनट के लिए अलग रख दें.
  3. 3
    मीडियम आंच पर एक पैन गर्म करें.
  4. 4
    पैन के गर्म होते ही लाल मिर्च, धनिया, जीरा, मेथी, लौंग और काली मिर्च डालकर 4 से 6 मिनट तक भूनें.
  5. 5
    जब मसाले भुन जाए तो आंच बंद कर दें.
  6. 6
    अब भुने मसालों को मिक्सी में डालकर पेस्ट बना लें.
  7. 7
    मीडियम आंच एक कड़ाही में घी डालकर गर्म करें.
  8. 8
    घी के गर्म होते ही प्याज डालकर भूनें.
  9. 9
    जब प्याज भुन जाए तो मसाले का पेस्ट मिलाकर 6 से 7 मिनट भूनें.
  10. 10
    सभी मसाले पक जाए तो मैरिनेट किया पनीर मिलाकर 10 से 12 मिनट पकाएं.
  11. 11
    तय समय बाद आंच बंद कर दें.
  12. 12
    तैयार पनीर घी रोस्ट की सब्जी को गर्मागर्म रोटी के साथ सर्व करें.
#how to make Paneer Ghee Roast recipe in hindi #paneer masala roast #paneer ghee roast dhaba style #opos paneer ghee roast #how to roast paneer at home #paneer ghee roast #paneer ghee rice #roasted paneer #paneer fry
View Full Version