आपने पनीर की कई तरह की डिश बनाई होंगी पर शायद ही कभी पनीर इन मैंगो सॉस का ख्याल आया हो. जैसा कि नाम सेही पता चल रहा है कि यह आम से बनने वाली डिश है. यह खाने में बेहद लजीज लगती है.
Servings
1 - 2
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
250 ग्राम पनीर
2 कप आम
1 प्याज बारीक कटी हुई
1 टीस्पून लहसुन बारीक कटी हुई
1/4 टीस्पून दालचीनी पाउडर
1 टीस्पून हल्दी पाउडर
1/4 टीस्पून सौंठ
1/4 टीस्पून जीरा पाउडर
1/4 टीस्पून धनिया पाउडर
1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1 टीस्पून गरम मसाला
2 टेबलस्पून क्रीम, नमक स्वादानुसार, घी जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले मीडियम आंच पर पैन में घी डालकर गरम करने के लिए रख दें.
2
इसमें प्याज-लहसुन डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें.
3
फिर नमक छोड़कर सभी मसाले मिलाएं.
4
अब आम डालकर 2 मिनट तक पकाएं.
5
इसके बाद क्रीम डालकर इसके घुलने तक चलाते हुए 2 मिनट तक पकाएं.
6
मिनट बाद इसमें पनीर डालकर मिक्स कर 5-10 मिनट पकाएं.
7
तय सयम के बाद गैस बंद कर हरा धनिया डाल दें.
8
तैयार है पनीर इन मैगों सॉस. खाएं और खिलाएं.
#paneer in mango sauce#easy paneer in mango sauce#tasty paneer in mango sauce#home made paneer in mango sauce#paneer in mango sauce bnae vidhi#paneer in mango sauce in hindi#how to make paneer in mango sauce in hindi#how to make paneer in mango sauc