लंच या डिनर में बनाएं पनीर इन मैंगो सॉस

लंच या डिनर में बनाएं पनीर इन मैंगो सॉस

आपने पनीर की कई तरह की डिश बनाई होंगी पर शायद ही कभी पनीर इन मैंगो सॉस का ख्याल आया हो. जैसा कि नाम सेही पता चल रहा है कि यह आम से बनने वाली डिश है. यह खाने में बेहद लजीज लगती है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 250 ग्राम पनीर
  • 2 कप आम
  • 1 प्याज बारीक कटी हुई
  • 1 टीस्पून लहसुन बारीक कटी हुई
  • 1/4 टीस्पून दालचीनी पाउडर
  • 1 टीस्पून हल्दी पाउडर
  • 1/4 टीस्पून सौंठ
  • 1/4 टीस्पून जीरा पाउडर
  • 1/4 टीस्पून धनिया पाउडर
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टीस्पून गरम मसाला
  • 2 टेबलस्पून क्रीम, नमक स्वादानुसार, घी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले मीडियम आंच पर पैन में घी डालकर गरम करने के लिए रख दें.
- इसमें प्याज-लहसुन डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें.
- फिर नमक छोड़कर सभी मसाले मिलाएं.
- अब आम डालकर 2 मिनट तक पकाएं.
- इसके बाद क्रीम डालकर इसके घुलने तक चलाते हुए 2 मिनट तक पकाएं.
- 2 मिनट बाद इसमें पनीर डालकर मिक्स कर 5-10 मिनट पकाएं.
- तय सयम के बाद गैस बंद कर हरा धनिया डाल दें.
- तैयार है पनीर इन मैगों सॉस. खाएं और खिलाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लंच या डिनर में बनाएं पनीर इन मैंगो सॉस एक लोकप्रिय दाल-सब्‍जी रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम पनीर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes