Full Version →

ऐसे बनाइए पनीर कोल्हापुरी

दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

पनीर कोल्हापुरी कई कोल्हापुरी व्यंजनों में से एक है. मसाले और नारियल से भरपूर कोल्हापुरी पनीर बेहद स्वादिष्ट और लाजवाब होती है.

Servings
2 - 4
★ 4
Rating
3 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    कोल्हापुरी पनीर बनाने के लिए सबसे पहले प्याज, टमाटर और पनीर को टुकड़ों में काट लें.
  2. 2
    मीडियम आंच पर एक पैन में दालचीनी, लौंग, बड़ी इलायची, साबुत धनिया, तेज पत्ता, सूखी लाल मिर्च पाउडर, इलायची, जायफल पाउडर डालकर ड्राई रोस्ट कर लें.
  3. 3
    अब तिल और नारियल डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें. मसाले को प्लेट में निकालकर रख दें.
  4. 4
    इसके बाद इसी पैन में प्याज और लहसुन डालकर भून लें.
  5. 5
    अब हरा धनिया डालकर मिक्स कर लें और आंच बंद कर दें.
  6. 6
    अब ग्राइंडर जार में रोस्टेड मसाले और भुने हुए प्याज-लहसुन और पानी डालकर पेस्ट बना लें.
  7. 7
    तैयार है कोल्हापुरी मसाला.
  8. 8
    अब मीडियम आंच पर पैन में दोबारा तेल गर्म करने के लिए रख दें.
  9. 9
    इसमें टमाटर डालकर हल्का भून लें.
  10. 10
    इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और हींग डालकर पका लें.
  11. 11
    फिर कोल्हापुरी मसाला और पानी डालकर 2 मिनट तक पका लें. ध्यान रहे ग्रेवी को ज्यादा पतला नहीं करना है.
  12. 12
    अब नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें और चलाते हुए पका लें.
  13. 13
    इसमें पनीर के पीस डालकर हल्के हाथ से घुमाएं और 5-10 मिनट तक पका लें और गैस बंद कर दें.
  14. 14
    तैयार है कोल्हापुरी पनीर. रोटी, चावल के साथ सर्व करें.
#paneer #how to make paneer kolhapuri #paneer recipe #paneer kolhapuri recipe #kolhapuri paneer #paneer masala #paneer kolhapuri recipe in hindi #kolhapuri paneer rassa #kolhapuri paneer in hindi #make paneer kolhapuri #kolhapuri #kolhapuri paneer recipe
View Full Version