ऐसे बनाइए पनीर कोल्हापुरी
पनीर कोल्हापुरी कई कोल्हापुरी व्यंजनों में से एक है. मसाले और नारियल से भरपूर कोल्हापुरी पनीर बेहद स्वादिष्ट और लाजवाब होती है.
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 200 ग्राम पनीर
- 1 प्याज
- 1 टमाटर
- 2 लौंग
- 2 सूखी लाल मिर्च
- 2 इलायची
- 1 बड़ी इलायची
- 1 टुकड़ा दालचीनी
- 1 तेज पत्ता
- 2 टीस्पून लहसुन कटा हुआ
- 1 टुकड़ा अदरक कटा हुआ
- 2 टेबलस्पून हरा धनिया
- 2 टीस्पून साबुत धनिया
- 2 टीस्पून तिल
- 1/4 कप नारियल कद्दूकस किया हुआ
- 1/4 टीस्पून जायफल पाउडर
- 1 टीस्पून मेथी दाना
- 1/2 टीस्पून जीरा
- 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर, चुटकीभर हींग, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार
विधि
- मीडियम आंच पर एक पैन में दालचीनी, लौंग, बड़ी इलायची, साबुत धनिया, तेज पत्ता, सूखी लाल मिर्च पाउडर, इलायची, जायफल पाउडर डालकर ड्राई रोस्ट कर लें.
- अब तिल और नारियल डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें. मसाले को प्लेट में निकालकर रख दें.
- इसके बाद इसी पैन में प्याज और लहसुन डालकर भून लें.
- अब हरा धनिया डालकर मिक्स कर लें और आंच बंद कर दें.
- अब ग्राइंडर जार में रोस्टेड मसाले और भुने हुए प्याज-लहसुन और पानी डालकर पेस्ट बना लें.
- तैयार है कोल्हापुरी मसाला.
- अब मीडियम आंच पर पैन में दोबारा तेल गर्म करने के लिए रख दें.
- इसमें टमाटर डालकर हल्का भून लें.
- इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और हींग डालकर पका लें.
- फिर कोल्हापुरी मसाला और पानी डालकर 2 मिनट तक पका लें. ध्यान रहे ग्रेवी को ज्यादा पतला नहीं करना है.
- अब नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें और चलाते हुए पका लें.
- इसमें पनीर के पीस डालकर हल्के हाथ से घुमाएं और 5-10 मिनट तक पका लें और गैस बंद कर दें.
- तैयार है कोल्हापुरी पनीर. रोटी, चावल के साथ सर्व करें.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
ऐसे बनाइए पनीर कोल्हापुरी एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 200 ग्राम पनीर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
ऐसे बनाइए पनीर कोल्हापुरी बनाने के लिए सबसे पहले 200 ग्राम पनीर तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
ऐसे बनाइए पनीर कोल्हापुरी बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह ऐसे बनाइए पनीर कोल्हापुरी रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
ऐसे बनाइए पनीर कोल्हापुरी बनाने के लिए 200 ग्राम पनीर के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, ऐसे बनाइए पनीर कोल्हापुरी को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
ऐसे बनाइए पनीर कोल्हापुरी का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
ऐसे बनाइए पनीर कोल्हापुरी एक लोकप्रिय इंडियन वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT