Full Version →

लंच में बनाएं पनीर कुंदन, खाने में लगेगा बेहद लजीज

दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

लंच हो या डिनर अगर पनीर की सब्जी हो तो इसका स्वाद दोगुना हो जाता है. इसलिए पकवागली आज आपके लिए लाया है पनीर की एक नई डिश जिसका नाम है पनीर कुंदन और यह खाने में बेहद लजीज लगती है.

Servings
1 - 2
★ 1
Rating
1 rating

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले पनीर को टुकड़ों में काट लें.
  2. 2
    अब एक बर्तन में हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालकर पनीर को मैरीनेट कर 15 मिनट के लिए रख दें.
  3. 3
    मीडियम आंच पर पैन में घी डालकर गरम करने के लिए रख दें.
  4. 4
    इसमें कश्मीरी लाला मिर्च, धनिया, इलायची और लौंग डालकर हल्का भून लें.
  5. 5
    अब प्याज डालकर हल्के गुलाबी होने तक भूनें.
  6. 6
    फिर टमाटर डालकर इनके नरम होने तक पकाएं.- इसमें गुलाब की पत्तियां डालकर कुछ देर पकाएं.
  7. 7
    अब दही और गरम मसाला डालकर चलाते हुए पकाएं.
  8. 8
    जब ग्रेवी तेल छोड़ने लगे तब पनीर और नमक डालकर मिक्स कर 5 मिनट तक पकाएं.
  9. 9
    तय समय के बाद गैस बंद कर क्रीम डालकर मिक्स करें.
  10. 10
    तैयार है पनीर कुंदन. नान या रोटी के साथ सर्व करें.
#paneer kundan #easy paneer kundan #tasty paneer kundan #home made paneer kundan #paneer kundan bnae vidhi #paneer kundan in hindi #how to make paneer kundan in hindi #how to make paneer kundan
View Full Version