लंच में बनाएं पनीर कुंदन, खाने में लगेगा बेहद लजीज
Back
दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

लंच में बनाएं पनीर कुंदन, खाने में लगेगा बेहद लजीज

लंच हो या डिनर अगर पनीर की सब्जी हो तो इसका स्वाद दोगुना हो जाता है. इसलिए पकवागली आज आपके लिए लाया है पनीर की एक नई डिश जिसका नाम है पनीर कुंदन और यह खाने में बेहद लजीज लगती है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 250 ग्राम पनीर
  • 4 कश्मीरी लाल मिर्च
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर1 टीस्पून साबुत धनिया
  • 1 टीस्पून हल्दी पाउडर
  • 1 कप प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • 1 कप टमाटर (बारीक कटा हुआ)
  • 2 हरी इलायची
  • 4 लौंग
  • 7-8 पत्तियां गुलाब की
  • 1 टीस्पून गरम मसाला2 टेबलस्पून दही
  • 1 टेबलस्पून क्रीम, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले पनीर को टुकड़ों में काट लें.
- अब एक बर्तन में हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालकर पनीर को मैरीनेट कर 15 मिनट के लिए रख दें.
- मीडियम आंच पर पैन में घी डालकर गरम करने के लिए रख दें.
- इसमें कश्मीरी लाला मिर्च, धनिया, इलायची और लौंग डालकर हल्का भून लें.
- अब प्याज डालकर हल्के गुलाबी होने तक भूनें.
- फिर टमाटर डालकर इनके नरम होने तक पकाएं.
- इसमें गुलाब की पत्तियां डालकर कुछ देर पकाएं.
- अब दही और गरम मसाला डालकर चलाते हुए पकाएं.
- जब ग्रेवी तेल छोड़ने लगे तब पनीर और नमक डालकर मिक्स कर 5 मिनट तक पकाएं.
- तय समय के बाद गैस बंद कर क्रीम डालकर मिक्स करें.
- तैयार है पनीर कुंदन. नान या रोटी के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
1 (1 ratings)
1 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लंच में बनाएं पनीर कुंदन, खाने में लगेगा बेहद लजीज एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम पनीर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes