Full Version →

बच्चों के टिफिन के लिए बेस्ट है ये पनीर पालक भुर्जी

दाल-सब्‍जी वेज,लंच

आपने अंडा भुर्जी तो कई बार खाई होगी लेकिन अब ट्राई करिए पनीर पालक भुर्जी. यह बहुत ही टेस्टी और हेल्दी होती है. इसे टमाटर डालकर बनाया जाता है.

Servings
1 - 2
★ 3.8
Rating
4 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    पनीर पालक भुर्जी बनाने के लिए सबसे पहले पालक को कई बार पानी से धोकर काट लें और प्याज, टमाटर, हरी मिर्च को भी काट लें.
  2. 2
    अब पनीर के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें.
  3. 3
    मीडियम आंच पर पैन में तेल गर्म करने के लिए रख लें.
  4. 4
    इसमें जीरा डालकर तड़काएं.
  5. 5
    अब प्याज डालकर हल्का भून लें.
  6. 6
    प्याज के भुनने के बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट डाल दें.
  7. 7
    इसके बाद टमाटर और हरी मिर्च डालकर टमाटर के नरम होने तक भून लें.
  8. 8
    अब हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालकर मिक्स कर लें.
  9. 9
    इसमें पालक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें और पालक के नरम होने तक पका लें.
  10. 10
    जब पालक का पूरा पानी सूख जाए तब पनीर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
  11. 11
    अब पालक और पनीर को अच्छे से भूनने दें. इसे बीच-बीच में चलाते रहें ताकि यह नीचे से चिपक न जाए.
  12. 12
    तैयार है पनीर पालक भुर्जी.
  13. 13
    नोट:
  14. 14
    पालक और पनीर के हल्का भुन जाने के बाद पनीर को क्रश कर लें.
#palak paneer bhurji #palak paneer bhurji recipe #palak bhurji #palak paneer recipe #paneer bhurji recipe #palak #palak paneer bhurji recipe in hindi #palak recipe #paneer bhurji in hindi #paneer #palak paneer ki bhurji #how to make paneer bhurji #paneer b
View Full Version