फूलगोभी और चने की सब्जी काफी लजीज होती है. आप इसे घर पर आसानी से बनाकर इसके स्वाद से सबका दिल जीत सकते हैं.
Servings
2 - 4
★ 5
Rating
1 rating
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
एक फूलगोभी (टुकड़ों में कटा हुआ), एक कप काबूली चना (उबला हुआ), एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, एक छोटा चम्मच जीरा, चुटकीभर हींग, तीन लौंग, एक छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, आधा छोटा चम्मच हल्दी, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार, पानी आवश्यकतानुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले फूलगोभी को अच्छे से धोकर हल्दी और नमक मिलाकर रख दें.
2
मीडियम आंच में एक पैन में पानी डालकर उबालने के लिए रखें.
3
पानी में उबाल आते ही फूलगोभी के टुकड़े डालकर 4 से 5 मिनट तक उबालें.
4
तय समय के बाद आंच बंद कर इन्हें एक प्लेट में निकालकर रख लें.
5
अब मीडियम आंच में एक दूसरे पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
6
तेल के गरम होते ही जीरा और हींग डालें.
7
जीरे के चटकते ही अदरक और लहसुन का पेस्ट डालकर कड़छी से चलाते हुए भूनें.
8
पेस्ट के भुनते ही फूलगोभी और उबले हुए चने डालें और सारे मसाले मिलाएं.
9
मसालो को अच्छे से मिक्स कर नमक मिलाएं.
10
थोड़ा सा पानी डालकर आंच धीमी कर सब्जी को ढककर पांच मिनट तक पकाएं.
11
तय समय के बाद ढक्कन हटाकर गरम मसाला मिलाएं और अच्छे से मिक्स कर आंच बंद कर दें.
12
तैयार है फूलगोभी और चना मसाला की सब्जी. धनियापत्ती से गार्निश कर सर्व करें.
13
नोट:
14
आप चाहें तो इसमें गाजर और टमाटर भी डाल सकते हैं.
#cauliflower#phoolgobhi#chana#indian kitchen#indian recipe#how to make phoolgobhi chana masala ki sabji recipe in hindi#how to clean cauliflower tips in hindi#phoolgobhi ke pakode#gobhi ke parathe paranthe