Full Version →

घर पर ऐसे बनाएं अनानास की सब्जी, लगती है लाजवाब

दाल-सब्‍जी वेज,लंच

आज तक आपने अनानास को फल के तौर पर तो खाया ही होगा पर क्या आपको पता है कि इसकी खट्टी-मीठी सब्जी भी बनाई जाती है. यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है.

Servings
2 - 4

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    अनानास की सब्जी बनाने के लिए सबले पहले मीडियम आंच में पैन गरम करें.
  2. 2
    पैन के गर्म होते ही उड़द दाल, मेथी, धनिया, तिल, लाल मिर्च पाउडर और नारियल डालकर 2 मिनट तक भूनें.
  3. 3
    तय समय के बाद आंच बंद कर दें और इस मिश्रण को ठंडाकर मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें.
  4. 4
    अब दोबारा मीडियम आंच पर एक कड़ाही में तेल डालकर गरम करें.
  5. 5
    तेल के गरम होते ही राई और करी पत्ता डालकर चटकाएं.
  6. 6
    अब अनानास डालकर 2 से 3 मिनट तक भूनें.
  7. 7
    जब अनानास हलका भुन जाए तो पानी, इमली, हल्दी डालकर धीमी आंच पर 4 से 5 मिनट भूनें.
  8. 8
    तय समय बाद गुड़ और मसाला डालकर 4 से 5 मिनट और भूनकर आंच बंद कर दें .
  9. 9
    तैयार है अनानास की सब्जी. रोटी के साथ सर्व करें.
#how to make pineapple ki sabji recipe in hindi #pineapple bhaji recipe #pineapple curry south indian #pineapple curry indian #pineapple kayirasa #pineapple sweet curry #pineapple menaskai recipe blog
View Full Version