Full Version →

लंच में बनाएं राजमा, स्वाद में लगेंगे लजीज

दाल-सब्‍जी वेज

हम सोचते हैं कि खाना स्वादिष्ट होने के साथ झटपट बनकर तैयार हो जाना चाहिए पर अक्सर ऐसा नहीं होता है. ऐसे में जब बात राजमा की हो तो जाहिर है इसे बनाने में समय ज्यादा लगता है, लेकिन हमारी आज की रेसिपी से आप आसानी से राजमा की स्वादिष्ट सब्जी बहुत ही कम समय में बनाकर तैयार कर सकते हैं.

Servings
1 - 2
★ 4.7
Rating
3 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले राजमा को 4-5 घंटों के लिए भिगोकर रख दें.
  2. 2
    अब ग्राइंडर जार में प्याज और टमाटर डालकर अलग-अलग प्यूरी बना लें.
  3. 3
    तय समय के बाद तेज आंच पर प्रेशर कूकर में पानी और सोडा डालकर राजमा उबलने के लिए रख दें.
  4. 4
    इस बीच मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें.
  5. 5
    गरम तेल में जीरा और प्याज की प्यूरी डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें.
  6. 6
    इसके बाद टमाटर प्यूरी डालकर दोनों को अच्छी तरह से भून लें.
  7. 7
    अब गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और नमक मिलाकर 2 मिनट तक पकाएं.
  8. 8
    मिनट बाद कूकर का ढक्कन खोलकर राजमा को मसाले में डाल दें. ध्यान रहे कि इसका पानी अलग नहीं करना है.
  9. 9
    अगर ग्रेवी गाढ़ी लग रही हैं तो थोड़ा पानी मिलाकर राजमा को 10 मिनट तक पकाएं.
  10. 10
    तय समय के बाद हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें.
  11. 11
    तैयार है राजमा. चावल के साथ गरमागरम सर्व करें.
#rajma #easy rajma #tasty rajma #home made rajma #rajma bnae vidhi #rajma in hindi #how to make rajma in hindi #how to make rajma
View Full Version