Full Version →

बचे हुए रसगुल्लों से बनाएं स्वादिष्ट करी

दाल-सब्‍जी

अभी तक आपने रसगुल्ले को मिठाई की तरह ही खाया होगा पर क्या कभी आपने सोची है कि इसे आप करी का स्वाद भी दे सकते हैं. जी हां, हम बात कर रहे हैं रसगुल्ला करी की.

Servings
2 - 4
★ 4.7
Rating
3 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले हल्के हाथों से दबाकर सभी रसगुल्लों का रस निकाल लें.
  2. 2
    रस निकालने के बाद रसगुल्ले को पानी से अच्छे से धो लें.
  3. 3
    मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गरम करने के लिए रखें.
  4. 4
    तेल के गरम होते ही इसमें कटी हुई प्याज और टमाटर डालकर भूनें.
  5. 5
    टमाटर के गलने के बाद आंच बंदकर मिश्रण को ठंडा होने दें और पीसकर पेस्ट बना लें.
  6. 6
    अब दोबारा मीडियम आंच में बचे हुए तेल में जीरा डालकर भूनें.
  7. 7
    जीरे के चटकते ही इसमे टमाटर-प्याज का पेस्ट, अदरक-लहसुन का पेस्ट , मटर, धनिया पाउडर, गरम मसाला , कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालकर भूनें.
  8. 8
    जब मसाला भुन जाए तो आंच धीमी कर इसमें नमक और पानी मिलाकर 1 से 2 मिनट तक पकाएं.
  9. 9
    तय समय के बाद इसमें रसगुल्ले डालकर 2 से 3 मिनट पकाएं.
  10. 10
    रसगुल्लों के अच्छे से ग्रेवी में मिल जाने के बाद आंच बंद कर दें और ऊपर से धनिया पत्ती, कसूरी मेथी डालकर सर्व करें.
  11. 11
    नोट:
  12. 12
    आप चाहें तो इसमें क्रीम भी डाल सकते हैं.
#rasgulla #sweet #indian kitchen #how to make rasgulla curry recipe in hindi #indian recipe #chhena rasgulla #paneer ka rasgulla #sooji ka rasgulla
View Full Version