मसाला पनीर एक बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी है जिसे आप आसानी से लांच या डिनर में बना सकते हैं. पकवानगली में जानिए मसाला पनीर की शानदार रेसिपी.
Servings
2 - 4
★ 4.1
Rating
151 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
पनीर 500 ग्राम, एक प्याज (टुकड़ों में कटा हुआ), एक टमाटर (टुकड़ों में कटा हुआ), एक बड़ा चम्मच गरम मसाला, तीन हरी मिर्च, लहसुन की 10 कालियां, काजू 10-12, एक बड़ा चम्मच कसूरी मेथी, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच हल्दी, पानी जरूरत के अनुसार, नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले काजू को पीसकर पाउडर बना लें. फिर काजू के साथ लहसुन , टमाटर, प्याज, हरी मिर्च और पानी मिक्सकर पेस्ट बनाएं.
2
मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
3
तेल के गरम होते ही तैयार पेस्ट डालकर कड़छी से चलाते हुए 2 से 3 मिनट तक भूनें.
4
जब मसाला तेल छोड़ने लगे तब हल्दी, लाल मिर्च , कसूरी मिलाकर चलाएं.
5
एक मिनट बाद पनीर डालें और मसाले के साथ अच्छे से मिक्स कर लें.
6
पानी मिलाएं और ढककर 5 मिनट तक पकाएं. तय समय के बाद आंच बंद कर दें.
7
तैयार है मसाला पनीर. हरे धनिये से गार्निश कर रोटी या नान के साथ सर्व करें.
#paneer#panir#indian kitchen#indian recipe#how to make masala paneer recipe in hindi#paneer lababdar#paneer tawa pulao#paneer frankie#badam paneer#haandi paneer#paneer bhurji#litchi paneer#chilli paneer#paneer garlic kebab#paneer lahori#pane