रोगानी मशरूम करी
अगर सेहत को लेकर फिक्रमंद हैं और ज्यादा मसालेदार खाना पसंद नहीं करते हैं तो एक बार ट्राई करें रोगानी मशरूम करी.
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- 600 ग्राम मशरूम, डंडी निकाले और उबाले हुए
- 4-5 तेजपत्ते, एक तिहाई चम्मच जावित्री
- 4-5 लौंग
- 4 छोटी इलायची
- 4 बड़ी इलायची
- 2 टुकड़े दालचीनी
- 4 छोटा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट, डेढ़ कप टमाटर की प्यूरी
- 2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच हल्दी
- 2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, तीन चौथाई छोटा चम्मच प्याज का पेस्ट
- 3 बड़ा चम्मच फेटा हुआ दही, एक चुटकी गरम मसाला, एक छोटा चम्मच अदरक, बारीक कटा हुआ, आधा कप तेल
- स्वादानुसार तेल, धनिया पत्ती
🍳 विधि
-
1
एक बर्तन में तेल डालकर तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें.
-
2
जैसे ही तेल गर्म हो जाए इसमें तेजपत्ता, जावित्री, लौंग, इलायची और दालचीनी डालकर तड़कने तक पकाएं.
-
3
इसके बाद इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और थोड़ा पानी डालकर खुशबू आने तक धीमी आंच पर पकाएं. इसे चलाते रहें.
-
4
फिर इसमें टमाटर प्यूरी, लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर और नमक डालकर तेल अलग होने तक पकाएं.
-
5
अब इसमें प्याज का पेस्ट, दही डालें और 2-3 मिनट तक चलाएं और मशरूम व पानी डालकर धीमी आंच पर ढककर रखें.
-
6
ग्रेवी गाढ़ी होने पर प्लेट में निकालें और गरम मसाला, अदरक हरी मिर्च और हरा धनिया पत्ती से गार्निश कर सर्व करें.
#roghani mushroom
#roghani mushroom recipes
#mushroom curry
#roghani mushroom curry recipe in hindi
#indian recipes
#indian kitchen
#how to make roghani mushroom curry recipe in hindi
#kadahi mushroom
#mushroom sauce