रोगानी मशरूम करी
अगर सेहत को लेकर फिक्रमंद हैं और ज्यादा मसालेदार खाना पसंद नहीं करते हैं तो एक बार ट्राई करें रोगानी मशरूम करी.
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 600 ग्राम मशरूम, डंडी निकाले और उबाले हुए
- 4-5 तेजपत्ते, एक तिहाई चम्मच जावित्री
- 4-5 लौंग
- 4 छोटी इलायची
- 4 बड़ी इलायची
- 2 टुकड़े दालचीनी
- 4 छोटा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट, डेढ़ कप टमाटर की प्यूरी
- 2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच हल्दी
- 2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, तीन चौथाई छोटा चम्मच प्याज का पेस्ट
- 3 बड़ा चम्मच फेटा हुआ दही, एक चुटकी गरम मसाला, एक छोटा चम्मच अदरक, बारीक कटा हुआ, आधा कप तेल
- स्वादानुसार तेल, धनिया पत्ती
विधि
- जैसे ही तेल गर्म हो जाए इसमें तेजपत्ता, जावित्री, लौंग, इलायची और दालचीनी डालकर तड़कने तक पकाएं.
- इसके बाद इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और थोड़ा पानी डालकर खुशबू आने तक धीमी आंच पर पकाएं. इसे चलाते रहें.
- फिर इसमें टमाटर प्यूरी, लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर और नमक डालकर तेल अलग होने तक पकाएं.
- अब इसमें प्याज का पेस्ट, दही डालें और 2-3 मिनट तक चलाएं और मशरूम व पानी डालकर धीमी आंच पर ढककर रखें.
- ग्रेवी गाढ़ी होने पर प्लेट में निकालें और गरम मसाला, अदरक हरी मिर्च और हरा धनिया पत्ती से गार्निश कर सर्व करें.
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
रोगानी मशरूम करी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 600 ग्राम मशरूम, डंडी निकाले और उबाले हुए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
रोगानी मशरूम करी बनाने के लिए सबसे पहले 600 ग्राम मशरूम, डंडी निकाले और उबाले हुए तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
रोगानी मशरूम करी बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह रोगानी मशरूम करी रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
रोगानी मशरूम करी बनाने के लिए 600 ग्राम मशरूम, डंडी निकाले और उबाले हुए के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, रोगानी मशरूम करी को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
रोगानी मशरूम करी का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
रोगानी मशरूम करी एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT