Full Version →

साग बनाने का ये है सबसे सरल तरीका

दाल-सब्‍जी वेज

सर्दियों में साग खाने का अपना अलग मजा है. साग तभी टेस्टी लगती है जब इसे सही तरीके से बनाया जाए. कई लोग तो इसे घोटने यानी बनाने में लगने वाले ज्यादा समय से घर पर नहीं बनाते. अगर बनाते हैं तो फिर वैसा स्वाद नहीं मिल पाता जैसा चाहिए होता है. इसलिए हम बता रहे हैं ऐसी रेसिपी जिससे साग बनाना बहुत आसान होग

Servings
4 - 6
★ 3.4
Rating
16 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 - 6

🍳 विधि

  1. 1
    सरसों का साग बनाने के लिए सबसे पहले बात यह ध्यान रखें कि पालक और सरसों साग के पत्ते छोटे-छोटे और पतले हों.
  2. 2
    बथुआ के पत्ते भी छोटे-छोटे हों और डंठल कम हों.
  3. 3
    एक बात का और ध्यान रखना है कि तीनों साग को अलग-अलग धोना है. क्योंकि बथुआ में मिट्टी बहुत ज्यादा होती है.
  4. 4
    तीनों साग को धोने के बाद एक कुकर में डाल दें.
  5. 5
    ऊपर से नमक, हरी मिर्च और पानी डालकर कुकर का ढक्कन लगा लें.
  6. 6
    धीमी आंच में कुकर रखकर 5 सीटी लगा लें.
  7. 7
    कुकर का प्रेशर खत्म होने के बाद साग को निकालकर छान लें. इसका पानी भी रख लें.
  8. 8
    इसके बाद आधी साग मिक्सर जार में डालकर पीस लें और आधी बचाकर बाद में पीसें.
  9. 9
    ऐसा करने से साग घुटी हुई लगेगी. अगर पूरी साग को आप पीस देंगे तो स्वाद नहीं आएगा.
  10. 10
    साग के साथ मिक्सर जार में लहसुन, हरी मिर्च और अदरक डालकर ग्राइंड कर लें.
  11. 11
    ग्राइंड करते समय जार में थोड़ा-सा साग का पानी डाल लें.
  12. 12
    साग को पीसने के बाद जार में बाकी बची साग डालकर ग्राइंड कर लें.
  13. 13
    अब मीडियम आंच में कुकर रखें. इसमें बचा हुआ साग का पानी और पिसी हुई साग डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  14. 14
    इसे ढककर 15-20 मिनट तक पकाना है. पर ध्यान रखें कुकर पूरी तरह से ढंका न हो. अगर ढककर पकाएंगे तो साग में कड़वाहट आ जाएगी. बीच-बीच में इसे चलाते रहें ताकि साग जल न जाए.
  15. 15
    मिनट तक पकाने के बाद एक कटोरी में बेसन और थोड़ा-सा पानी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  16. 16
    अगर साग का पानी छनककर सूख जाए तो इसमें थोड़ा-सा गर्म पानी डालकर मिला लें.
  17. 17
    साग में बेसन का घोल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  18. 18
    7 मिनट तक और पकाकर आंच से उतार लें.
  19. 19
    तड़का लगाने के लिए मीडियम आंच में एक पैन रखें.
  20. 20
    इसमें घी डालकर गर्म करें. घी के गर्म होते ही हींग, लहसुन, अदरक और प्याज डालकर सुनहरा होने तक फ्राई कर लें.
  21. 21
    इसके बाद इसमें टमाटर और चुटकीभर नमक डाल दें.
  22. 22
    तड़के को अच्छी तरह पकाना है.
  23. 23
    जब तड़का तैयार हो जाए तो इसमें साग डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  24. 24
    तैयार साग को रोटी के साथ खाएं.
  25. 25
    Photo-Vishal Ghavri
#how to make saag sarson ka saag quickly in hindi #sarson ka saag recipe in hindi #tasty sarson ka saag recipe in hindi #how to make tasty saag at home #साग कैसे बनाते हैं #सरसों का साग
View Full Version