साई भाजी सिंधियों की पारंपरिक डिश है, जिसे चने की दाल और पालक डालकर बनाया जाता है. यूं तो इसे बनाने में समय लगता है, लेकिन आज हम इसे 10 मिनट में माइक्रोवेव में बनाना सिखाएंगे.
Servings
2 - 4
★ 2
Rating
2 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
1 कप चने की दाल
2 कप पालक
8 कली लहसुन
2 टमाटर
1/4 कप आलू
1/2 टीस्पून जीरा
1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर
1/4 लाल मिर्च पाउडर
1/2 टीस्पून धनिया पाउडर, तेल जरूरत के अनुसार, नमक स्वादानुसारपानी जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले लहसुन, पालक, आलू और टमाटर काट लें.
2
एक कटोरी में चने की दाल और गरम पानी डालकर 30 मिनट के लिए भिगोकर रख दें.
3
अब माइक्रोवेव सेफ कटोरी में तेल, जीरा और लहसुन डालकर 1 मिनट के लिए माइक्रोवेव में रख दें.
4
इसमें चने की दाल, आलू और 2 चम्मच पानी डालकर लगभग 5 मिनट के लिए दोबारा माइक्रोवेव में रखें.
5
अब टमाटर, पालक, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर फिर से माइक्रोवेव में 5 मिनट के लिए रख दें.
6
तय समय के बाद कटोरी को माइक्रोवेव से निकाल लें.
7
तैयार है साई भाजी. चावल के साथ सर्व करें.
#sai bhaji#easy sai bhaji#tasty sai bhaji#home made sai bhaji#sai bhaji in hindi#how to make sai bhaji in hindi#sai bhaji in microwave in hindi#how to make sai bhaji in microwave