सर्दियों में सरसों का साग खाने का अपना अलग ही मजा है. पर कुछ लोग इसे बनाने में झंझट महसूस करते हैं. तो चलिए हम आपको बताते हैं कि सरसों के साग को कितनी आसानी से इतना स्वादिष्ट बनाया जा सकता है.
Servings
1 - 2
★ 4
Rating
3 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
250 ग्राम सरसों का साग
150 ग्राम पालक साग
100 ग्राम बथुआ साग
1 प्याज
1 टमाटर
2 सूखी लाल मिर्च
1/4 टीस्पून हल्दी
1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
8-10 लहसुन की कलियां
2 इंच अदरक का टुकड़ा
2 टेबलस्पून मक्के का आटा
1 टेबलस्पून घी, चुटकीभर हींग, नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
1
सरसों का साग बनाने के लिए सबसे पहले तीनों साग को अलग-अलग धोकर छोटा-छोटा काट लें.
2
प्रेशर कुकर में तीनों साग, अदरक, नमक और पानी डालकर 4-5 सीटी लगा लें.
3
कुकर का प्रेशर खत्म होने के बाद साग को निकालकर इसका पानी अलग कर लें.
4
साग को ग्राइंडर जार में डालकर दरदरा पीस लें.
5
अब मीडियम आंच में पैन में साग और मक्के का आटा डालकर लगाकर चलाते हुए पकाएं.
6
हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं.
7
इसमें बचा हुआ साग का पानी डालकर 15-20 मिनट तक पकाएं.
8
इस बीच दूसरी तरफ पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें.
9
इसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक फ्राई कर लें.
10
इसके बाद टमाटर डालकर इसके नरम होने तक पकाएं.
11
मिनट बाद साग को प्याज-टमाटर में डालकर मिक्स कर लें.
12
अब मीडियम आंच पर पैन में घी डालकर गरम करने के लिए रख दें.
13
इसमें हींग, सूखी लाल मिर्च और लहसुन डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें.
14
जब तड़का तैयार हो जाए तो इसे साग पर डालकर अच्छी तरह मिला लें.
15
तैयार है सरसों का साग. मक्के की रोटी के साथ सर्व करें.
#sarso ka saag#easy sarso ka saag#tasty sarso ka saag#home made sarso ka saag#sarso ka saag bnae vidhi#how to make sarso ka saag in hindi#how to make sarso ka saag