लंच या डिनर में बनाइए शलजम की सब्जी
शलजम अचार की तरह खाने में तो मजेदार लगता ही है, पर इसकी सब्जी भी बहुत ही मजेदार होती है. प्रेशर कूकर में बनाई जाई तो इसे बनाना मिनटों का काम है.
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- 4 से 5 शलजम
- 2 टमाटर बारीक कटे हुए
- 2 प्याज बारीक कटे हुए
- 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, एक चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, एक छोटा चम्मच जीरा पाउडर
- 2 छोटे चम्मच धनिया पाउडर, एक छोटी चम्मच चीनी
- स्वादानुसार नमक, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
-
1
सबसे पहले शलजम को धोकर काट लें.
-
2
मीडियम आंच पर एक कूकर में तेल गरम करें.
-
3
तेल के गरम होते ही इसमें हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर फ्राई करें.
-
4
इसके बाद प्याज डालकर सुनहरा होने तक पकाएं.
-
5
इसके बाद टमाटर, हल्दी, धनिया पाउडर], लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और नमक डालकर 2 से 3 मिनट तक पकाएं.
-
6
फिर शलजम डालकर मिक्स करें.
-
7
अब एक कप पानी डालकर कूकर का ढक्कन लगाकर आंच तेज कर दें.
-
8
कूकर में 2 सीटी आने के बाद आंच धीमी कर दें. एक और सीटी आ जाए तो गैस बंद कर दें.
-
9
कूकर का प्रेशर खत्म होने के बाद इसका ढक्कन खोलकर सब्जी में चीनी डालकर चलाएं.
-
10
सब्जी में पानी ज्यादा लगे तो आंच तेज कर पानी सुखा लें.
-
11
तैयार है शलजम की सब्जी. हरे धनिये से गार्निश कर रोटी या पराठे के साथ परोसें.
#how to make shaljam ki sabji turnip vegetable winter special recipe in hindi
#turnip vegetable
#shaljam ki sabji
#indian kitchen
#indian recipe