Full Version →

सिंधी तीन दाल

दाल-सब्‍जी वेज

सिंधी तीन दाल का मिलाजुला स्वाद जायकेदार और सेहतमंद है. इसे बनाने में कोई झंझट नहीं है, आप इसे खास मौकों पर भी सर्व कर सकते हैं. जानें रेसिपी...

Servings
2 - 4
★ 3.9
Rating
41 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    चना दाल, उड़द दाल और मूंग दाल को धोकर रातभर के लिए अलग-अलग बर्तन में पानी में भिगोकर रख दें.
  2. 2
    अब सभी दालों का पानी निकालकर कूकर में एक साथ डालें.
  3. 3
    दाल में आवश्याकतानुसार पानी, हल्दी पाउडर और नमक डालें. फिर कूकर का ढक्कन लगाकर दाल को गैस पर पकने रख दें.
  4. 4
    कूकर में एक सीटी आने पर आंच मध्यम कर दें फिर 2 से 3 सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें. कूकर का प्रेशर खत्म होने तक ढक्कन न खोलें.
  5. 5
    पैन में तेल डालकर गैस पर गर्म होने के लिए रखें.
  6. 6
    जब तेल गर्म है जाए तो इसमें जीरा डालें.
  7. 7
    जैसे ही जीरा तड़कने लगे तो इसमें प्याज डालकर हल्के सुनहरे होने तक फ्राई करें.
  8. 8
    अब पैन में अदरक, लहसुन और टमाटर डालकर 2 से 3 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं.
  9. 9
    इसके बाद प्याज-टमाटर में गरम मसाला और धनिया पाउडर डालकर एक मिनट पकाएं.
  10. 10
    अब मसालों में पकी दाल और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाकर गैस बंद कर दें.
  11. 11
    तैयार है सिंधी तीन दाल. अब इसे धनिया पत्तियों से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें.
#Sindhi Dal #dal recipes #how to make sindhi teen dal #sindhi teen dal recipe #recipes in hindi #indian recipes #chana dal #urad dal #moong dal
View Full Version