अरबी मसाला बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी है. इसमें अरबी को कूकर में उबालकर फिर कड़ाही में मसालों के साथ भूनकर बनाया जाता है. जो कि परोठे के साथ खाने पर और स्वादिष्ट लगता है.
Servings
2 - 4
★ 3.8
Rating
5 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
आधा किलो अरबी, दो प्याज (बारीक कटी हुई), दो बड़े चम्मच टमाटर का पेस्ट, दो हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), एक बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, दो बड़े चम्मच धनियापत्ती, दो छोटे चम्मच धनिया पाउडर, एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला, आधा छोटा चम्मच अमचूर पाउडर, एक छोटा चम्मच अजवाइन, चुटकीभर हींग, चार बड़े चम्मच तेल, नमक स्वादनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले अरबी को प्रेशर कूकर में 1 सीटी लगाकर उबाल लें. (1 सीटी लगने के बाद आंच धीमी कर के थोड़ी देर उबालें, ध्यान रखें अरबी ज्यादा न उबले)
2
इसके बाद आंच बंद कर दें और कूकर का प्रेशर खत्म होने दें.
3
प्रेशर खत्म होने के बाद कूकर का ढककन हटाएं और अरबी को एक प्लेट में निकालकर छील लें.
4
छीलने के बाद अरबी को 2 से 3 टुकड़ों में काट लें.
5
इसके बाद मीडियम आंच पर एक कड़ाही में तेल गरम करें.
6
जब तेल गरम हो जाए तो इसमें हींग और अजवाइन डालकर चटकने तक भून लें.
7
इसके बाद इसमें प्याज और अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक भून लें.
8
प्याज को भूनने के बाद हरी मिर्च और टमाटर का पेस्ट डालकर 1-2 मिनट तक भूनें.
9
अब इसमें गरम मसाला, नमक, अमचूर, हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर इन मसालों को 3 से 4 मिनट तक चलाते हुए भून लें.
10
तय समय के बाद जब मसलों में से तेल छूटने लगे तो अरबी डालकर अच्छे से मिला लें.
11
इसे कुछ देर तक पकाएं, जब यह अच्छे से पक जाए तो आंच बंद कर दें और धनियापत्ती डालकर मिला लें.
12
तैयार है अरबी मसाला इसे रोटी या पराठे के साथ गर्मागरम खाएं और दूसरों को भी खिलाएं.
#how to make arbi masala spicy recipe in hindi#arbi masala gravy recipe in hindi#sukhi arbi recipe in hindi#punjabi arbi masala recipe in hindi#arbi masala recipe in hindi#arbi masala recipe pakwangali#how to make arbi fry in hindi#arbi recipe noth