अरबी मसाला बनाने की विधि

अरबी मसाला बनाने की विधि

अरबी मसाला बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी है. इसमें अरबी को कूकर में उबालकर फिर कड़ाही में मसालों के साथ भूनकर बनाया जाता है. जो कि परोठे के साथ खाने पर और स्वादिष्ट लगता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • आधा किलो अरबी, दो प्याज (बारीक कटी हुई), दो बड़े चम्मच टमाटर का पेस्ट, दो हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), एक बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, दो बड़े चम्मच धनियापत्ती, दो छोटे चम्मच धनिया पाउडर, एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला, आधा छोटा चम्मच अमचूर पाउडर, एक छोटा चम्मच अजवाइन, चुटकीभर हींग, चार बड़े चम्मच तेल, नमक स्वादनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले अरबी को प्रेशर कूकर में 1 सीटी लगाकर उबाल लें. (1 सीटी लगने के बाद आंच धीमी कर के थोड़ी देर उबालें, ध्यान रखें अरबी ज्यादा न उबले)
- इसके बाद आंच बंद कर दें और कूकर का प्रेशर खत्म होने दें.
- प्रेशर खत्म होने के बाद कूकर का ढककन हटाएं और अरबी को एक प्लेट में निकालकर छील लें.
- छीलने के बाद अरबी को 2 से 3 टुकड़ों में काट लें.
- इसके बाद मीडियम आंच पर एक कड़ाही में तेल गरम करें.
- जब तेल गरम हो जाए तो इसमें हींग और अजवाइन डालकर चटकने तक भून लें.
- इसके बाद इसमें प्याज और अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक भून लें.
- प्याज को भूनने के बाद हरी मिर्च और टमाटर का पेस्ट डालकर 1-2 मिनट तक भूनें.
- अब इसमें गरम मसाला, नमक, अमचूर, हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर इन मसालों को 3 से 4 मिनट तक चलाते हुए भून लें.
- तय समय के बाद जब मसलों में से तेल छूटने लगे तो अरबी डालकर अच्छे से मिला लें.
- इसे कुछ देर तक पकाएं, जब यह अच्छे से पक जाए तो आंच बंद कर दें और धनियापत्ती डालकर मिला लें.
- तैयार है अरबी मसाला इसे रोटी या पराठे के साथ गर्मागरम खाएं और दूसरों को भी खिलाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.8 (5 ratings)
3.8 avg from 5 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

अरबी मसाला बनाने की विधि एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे आधा किलो अरबी, दो प्याज (बारीक कटी हुई), दो बड़े चम्मच टमाटर का पेस्ट, दो हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), एक बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, दो बड़े चम्मच धनियापत्ती, दो छोटे चम्मच धनिया पाउडर, एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला, आधा छोटा चम्मच अमचूर पाउडर, एक छोटा चम्मच अजवाइन, चुटकीभर हींग, चार बड़े चम्मच तेल, नमक स्वादनुसार और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes