Full Version →

सर्दियों में खाएं स्प्रिंग ऑनियन करी

दाल-सब्‍जी वेज

अब तक आपने हरी प्याज की सूखी सब्जी तो कई बार खाई होगी, लेकिन क्या कभी इसकी करी के बारे में सुना है? जी हां, हरे प्याज की करी बहुत ही टेस्टी और हेल्दी होती है. इसमें कई तरह के मसाले और सादा प्याज को मिलाया गया है.

Servings
1 - 2
★ 4.3
Rating
4 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    स्प्रिंग ऑनियन करी बनाने के लिए सबसे पहले हरी प्याज को धोकर सफेद और हरा भाग अलग कर लें और दोनों को काट लें.
  2. 2
    अब प्याज, टमाटर, हरी मिर्च काट लें.
  3. 3
    मीडियम आंच पर एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रख दें.
  4. 4
    तेल के गरम होते ही इसमें कलौंजी डालकर तड़काएं.
  5. 5
    इसमें कटे हुए सफेद प्याज डालकर हल्का भून लें.
  6. 6
    फिर प्याज डालकर 2 मिनट तक और भूनें .
  7. 7
    प्याज के भुन जाने के बाद इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर 1 मिनट तक भून लें.
  8. 8
    अब हरी मिर्च, टमाटर और नमक डालकर टमाटर के नरम होने तक इसे पका लें.
  9. 9
    टमाटर के नरम होने पर लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर डालकर मिक्स कर लें और थोड़ा सा पानी डालकर 2 मिनट तक पका लें.
  10. 10
    अब प्याज का हरा भाग डालकर 2 मिनट तक पका लें.
  11. 11
    तय समय के बाद 1/4 कप पानी डालकर मिक्स कर लें और 5 मिनट तक ढककर पकाएं.
  12. 12
    करी के गाढ़ा होने पर गरम मसाला और हरा धनिया डाल दें और गैस बंद कर दें.
  13. 13
    तैयार स्प्रिंग ऑनियन करी को चावल या रोटी के साथ सर्व करें.
#spring onion #spring onion recipe #spring onion tomato curry #spring onion recipes #curry #onion #tomato and spring onion curry #spring onion tomato recipe #spring onion indian recipe #spring onlion curry
View Full Version