सर्दियों में खाएं स्प्रिंग ऑनियन करी

सर्दियों में खाएं स्प्रिंग ऑनियन करी

अब तक आपने हरी प्याज की सूखी सब्जी तो कई बार खाई होगी, लेकिन क्या कभी इसकी करी के बारे में सुना है? जी हां, हरे प्याज की करी बहुत ही टेस्टी और हेल्दी होती है. इसमें कई तरह के मसाले और सादा प्याज को म

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 बंच स्प्रिंग ऑनियन (हरी प्याज)
  • 1 प्याज
  • 2 टमाटर
  • 2 हरी मिर्च
  • 1/2 टीस्पून कलौंजी
  • 1 टीस्पून अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 2 टीस्पून धनिया पाउडर
  • 1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर
  • 1 टीस्पून गरम मसाला
  • 2 कप हरा धनिया
  • 1 टेबलस्पून तेल, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- स्प्रिंग ऑनियन करी बनाने के लिए सबसे पहले हरी प्याज को धोकर सफेद और हरा भाग अलग कर लें और दोनों को काट लें.
- अब प्याज, टमाटर, हरी मिर्च काट लें.
- मीडियम आंच पर एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रख दें.
- तेल के गरम होते ही इसमें कलौंजी डालकर तड़काएं.
- इसमें कटे हुए सफेद प्याज डालकर हल्का भून लें.
- फिर प्याज डालकर 2 मिनट तक और भूनें .
- प्याज के भुन जाने के बाद इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर 1 मिनट तक भून लें.
- अब हरी मिर्च, टमाटर और नमक डालकर टमाटर के नरम होने तक इसे पका लें.
- टमाटर के नरम होने पर लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर डालकर मिक्स कर लें और थोड़ा सा पानी डालकर 2 मिनट तक पका लें.
- अब प्याज का हरा भाग डालकर 2 मिनट तक पका लें.
- तय समय के बाद 1/4 कप पानी डालकर मिक्स कर लें और 5 मिनट तक ढककर पकाएं.
- करी के गाढ़ा होने पर गरम मसाला और हरा धनिया डाल दें और गैस बंद कर दें.
- तैयार स्प्रिंग ऑनियन करी को चावल या रोटी के साथ सर्व करें.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (4 ratings)
4.3 avg from 4 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सर्दियों में खाएं स्प्रिंग ऑनियन करी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 बंच स्प्रिंग ऑनियन (हरी प्याज) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes