अंकुरित मूंग शरीर के लिए फायदेमंद होता है. इन्हें किसी भी तरह से खाया जाए शरीर को पोषक तत्व काफी मात्रा में मिलता है लेकिन कुछ लोग इसे कच्चा खाना पसंद नहीं करते हैं. ऐसे में इसकी सब्जी बनाना एक बेहतरीन तरीका है.
Servings
1 - 2
★ 4.3
Rating
4 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
1 कप मूंग
2 आलू
1 टमाटर
1 प्याज
6-8 कली लहसुन
1 हरी मिर्च
1 टीस्पून गरम मसाला
1/2 टीस्पून धनिया पाउडर
1/2 टीस्पून जीरा पाउडर
1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर, एक चुटकी हींग
1 टेबलस्पून तेल
2 टेबलस्पून हरा धनिया, नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
1
स्प्राउट्स की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आलू, टमाटर, प्याज, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को बारीक काट लें.
2
मीडियम आंच पर एक पैन में तेल गर्म करने के लिए गर्म करने रख दें.
3
तेल के गर्म होने पर अदरक और लहसुन डालकर इसे हल्का भून लें.
4
अब प्याज, हरी मिर्च और हींग डालकर प्याज के नरम होने तक भूनें.
5
प्याज के नरम होने के बाद टमाटर डालकर कुछ देर तक पका लें.
6
धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और गरम मसाला डालकर मसाले के तेल छोड़ने तक भूनें.
7
अब आलू और मूंग डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें और 2 मिनट चलाते हुए पका लें.
8
इसके बाद 1 कप पानी और नमक डालकर मिलाएं और आलू और मूंग के नर्म होने तक पका लें.
9
अब हरा धनिया डालकर मिक्स कर लें.
10
तैयार है अंकुरित मूंग की सब्जी.
#sprouts ki sabzi#sprouts#sprouts recipe#sprouts curry#sabzi#matki ki sabzi#green moong ki sabzi#sprouted moong sabzi#sprouts vaal ki sabzi#sprouts chana ki sabzi#sprouts curry recipe#sprouts ki sabzi kaise banate hain#healthy sprouts recipe#s