आपने भरवां शिमला मिर्च तो कई बार खाई होगी, लेकिन इस बार हम बता रहे हैं एक नए ट्विस्ट के साथ भरवां शिमला मिर्च की रेसिपी. यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती हैं.
Servings
1 - 2
★ 4.3
Rating
4 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
2 शिमला मिर्च
2 आलू (उबले हुए)
1 प्याज (बारीक कटी हुई)
1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
1 कप उबले हुए चावल
1/4 कप स्वीट कॉर्न
1/2 टीस्पून जीरा
1 टीस्पून धनिया पाउडर
1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1 टीस्पून चाट मसाला
1 टीस्पून गरम मसाला, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले शिमला मिर्च धोकर इसका ऊपरी भाग काटकर अलग कर दें और इसके बीज निकाल दें.
2
मीडियम आंच पर एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
3
तेल के गरम होते ही इसमें जीरा डालकर तड़काएं.
4
जीरे के चटकते ही इसमें प्याज और टमाटर डालकर हल्का भून लें.
5
जब प्याज भुन जाए तो कॉर्न और चावल डालकर पकाएं.
6
आंच धीमी कर इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें.
7
अब आलू, नमक, चाट मसाला और गरम मसाला डालकर कड़छी की मदद से मिक्स कर गैस बंद कर दें.
8
तैयार स्टफिंग को शिमला मिर्च में भर दें और हटाए हुए ऊपरी भाग से इसे ढक दें.
9
मीडियम आंच पर पैन में दोबारा तेल गरम कर लें.
10
तेल के गरम होते ही इसमें शिमला मिर्च रखकर पैन को ढक दें.
11
बीच-बीच में ढक्कन हटाकर चेक कर लें कि शिमला मिर्च सिकी है या नहीं.
12
जब मिर्च मुलायम हो जाए तो आंच बंद कर दें.
13
तैयार है भरवां शिमला मिर्च. पराठे या पूरी के साथ सर्व करें.
#stuffed shimla mirch#easy stuffed shimla mirch#tasty stuffed shimla mirch#home made stuffed shimla mirch#stuffed shimla mirch bnae vidhi#how to make stuffed shimla mirch