टमाटर आलू की सब्जी बनाना बहुत ही आसान होता है और कम मसालों के साथ बनकर यह बहुत ही स्वादिष्ट लगती है.
Servings
1 - 2
★ 3.4
Rating
20 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
6 उबले आलू
2 टमाटर
1 हरी मिर्च
1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर
1/4 टीस्पून राई
1 टीस्पून गरम मसाला
1 टीस्पून धनिया पाउडर
1 टेबलस्पून हरा धनिया, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले टमाटर और हरी मिर्च काट लें.
2
मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें.
3
तेल के गरम होते ही इसमें राई डालकर तड़काएं.
4
फिर टमाटर डालकर इनके नरम होने तक पकाएं.
5
अब धनिया पाउडर और गरम मसाला मिलाकर मसाले के तेल छोड़ने तक पकाएं.
6
इस बीच आलू को मैश कर लें.
7
अब मैश किए हुए आलू डालकर 2 मिनट तक पकाएं.
8
फिर 1 कप पानी, हल्दी पाउडर और नमक डालकर लगभग 5-10 मिनट तक पकाएं.
9
तय समय के बाद हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें.
10
तैयार है स्वादिष्ट टमाटर आलू. रोटी के साथ गरमागरम सर्व करें.
#tamatar aloo#easy tamatar aloo#tasty tamatar aloo#home made tamatar aloo#tamatar aloo bnae vidhi#tamatar aloo in hindi#how to make tamatar aloo in hindi#how to make tamatar aloo