लंच में बनाएं स्वादिष्ट टमाटर आलू
टमाटर आलू की सब्जी बनाना बहुत ही आसान होता है और कम मसालों के साथ बनकर यह बहुत ही स्वादिष्ट लगती है.
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 2 servings
- 6 उबले आलू
- 2 टमाटर
- 1 हरी मिर्च
- 1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर
- 1/4 टीस्पून राई
- 1 टीस्पून गरम मसाला
- 1 टीस्पून धनिया पाउडर
- 1 टेबलस्पून हरा धनिया, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार
विधि
- मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें.
- तेल के गरम होते ही इसमें राई डालकर तड़काएं.
- फिर टमाटर डालकर इनके नरम होने तक पकाएं.
- अब धनिया पाउडर और गरम मसाला मिलाकर मसाले के तेल छोड़ने तक पकाएं.
- इस बीच आलू को मैश कर लें.
- अब मैश किए हुए आलू डालकर 2 मिनट तक पकाएं.
- फिर 1 कप पानी, हल्दी पाउडर और नमक डालकर लगभग 5-10 मिनट तक पकाएं.
- तय समय के बाद हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें.
- तैयार है स्वादिष्ट टमाटर आलू. रोटी के साथ गरमागरम सर्व करें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
लंच में बनाएं स्वादिष्ट टमाटर आलू एक लोकप्रिय दाल-सब्जी रेसिपी है, जिसे 6 उबले आलू और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
लंच में बनाएं स्वादिष्ट टमाटर आलू बनाने के लिए सबसे पहले 6 उबले आलू तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
लंच में बनाएं स्वादिष्ट टमाटर आलू बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह लंच में बनाएं स्वादिष्ट टमाटर आलू रेसिपी लगभग 1 - 2 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
लंच में बनाएं स्वादिष्ट टमाटर आलू बनाने के लिए 6 उबले आलू के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, लंच में बनाएं स्वादिष्ट टमाटर आलू को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
लंच में बनाएं स्वादिष्ट टमाटर आलू का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
लंच में बनाएं स्वादिष्ट टमाटर आलू एक लोकप्रिय इंडियन दाल-सब्जी रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT