अब तक आपने टमाटर को सब्जी में ही डाला होगा, लेकिन इसका सालन गजब का टेस्टी बनता है. आइए जानते हैं टमाटर का सालन बनाने का तरीका...
Servings
2 - 4
★ 4.1
Rating
98 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
7-8 देसी टमाटर, तरी बनाने के लिए सामग्री
3 टमाटर, कटे हुए
2 हरी मिर्च, कटी हुई
1 इंच लम्बा टुकड़ा अदरक
10-12 काजू, आधा कप क्रीम या मलाई
10-12 साबुत काली मिर्च
4 लौंग
1 इंच का टुकड़ा दालचीनी
2-3 बड़ी इलायची, आधा छोटा चम्मच मेथी दाना, आधा छोटा चम्मच राई, आधा छोटा चम्मच जीरा
2 चुटकी हींग
3 बड़ा चम्मच तेल या घी, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1 चौथाई चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटी चम्मच नमक
1 बड़ा चम्मच हरा धनिया, बारीक कटा हुआ
🍳 विधि
1
टमाटर को धो लें. फिर एक बर्तन में टमाटर डूबने इतना पानी डालकर मध्यम आंच में उबालने के लिए रखें.
2
पानी में उबाल आने के बाद टमाटर पानी में डालें और फिर से उबाल आने के बाद 4-5 मिनट तक उबालें और आंच बंद कर दें.
3
टमाटर को छलनी से छानकर पानी निकाल लें. फिर इन पर ठंडा पानी डालें और छिलका उतार लें.
4
टमाटर में चाकू से 4 कट लगाएं, लेकिन इनका निचला हिस्सा आपस में जुड़ा रहे. इसे अलग रख लें.
5
ऐसे बनाएं तरी
6
मिक्सर जार में कच्चा टमाटर , हरी मिर्च और अदरक को पीसकर पेस्ट बना लें.
7
अब एक कड़ाही में थोड़ा-सा जीरा बचाकर रखें और इसमें बाकी का जीरा, राई, मेथी, काली मिर्च, दाल चीनी और लौंग डालकर रोस्ट कर लें.
8
इसके बाद रोस्टेड मसाले, छीली हुई इलायची और काजू को अलग-अलग पीसकर बर्तन में निकाल लें.
9
मध्यम आंच में एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें हींग, जीरा, हल्दी और धनिया पाउडर डालकर 1 मिनट भूनें.
10
इसके बाद इसमें तैयार किया हुआ पेस्ट डालकर तब तक भूनें जब तक मसाले तेल न छोड़ने लगे.
11
जब मसाला अच्छी तरह पक जाए तो इसमें नमक, काजू मसाला, क्रीम डालें और 3-4 मिनट तक पकाएं. ( ग्रेवी के हिसाब से आप इसमें पानी मिला सकते हैं.) उबाल आने के बाद 2 मिनट तक पका लें.
12
तैयार तरी में कटे टमाटर डालकर 1 मिनट पकाकर आंच बंद कर दें. टमाटर का सालन तैयार है.
13
बाउल में निकालें और हरा धनिया से सजाएं.
14
गर्मागर्म टमाटर का सालन पूरी, पराठे , चपाती, नान या चावल के साथ सर्व करें.
#tamatar ka salan#tamatar curry#tomato salan#tamatar ki sabji#indian recipes#indian kitchen#how to make tamatar salan recipe in hindi#tamatar ka bharta#tamata kadhi