टमाटर का सालन
अब तक आपने टमाटर को सब्जी में ही डाला होगा, लेकिन इसका सालन गजब का टेस्टी बनता है. आइए जानते हैं टमाटर का सालन बनाने का तरीका...
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 7-8 देसी टमाटर, तरी बनाने के लिए सामग्री
- 3 टमाटर, कटे हुए
- 2 हरी मिर्च, कटी हुई
- 1 इंच लम्बा टुकड़ा अदरक
- 10-12 काजू, आधा कप क्रीम या मलाई
- 10-12 साबुत काली मिर्च
- 4 लौंग
- 1 इंच का टुकड़ा दालचीनी
- 2-3 बड़ी इलायची, आधा छोटा चम्मच मेथी दाना, आधा छोटा चम्मच राई, आधा छोटा चम्मच जीरा
- 2 चुटकी हींग
- 3 बड़ा चम्मच तेल या घी, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- 1 चौथाई चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 छोटी चम्मच नमक
- 1 बड़ा चम्मच हरा धनिया, बारीक कटा हुआ
विधि
- पानी में उबाल आने के बाद टमाटर पानी में डालें और फिर से उबाल आने के बाद 4-5 मिनट तक उबालें और आंच बंद कर दें.
- टमाटर को छलनी से छानकर पानी निकाल लें. फिर इन पर ठंडा पानी डालें और छिलका उतार लें.
- टमाटर में चाकू से 4 कट लगाएं, लेकिन इनका निचला हिस्सा आपस में जुड़ा रहे. इसे अलग रख लें.
ऐसे बनाएं तरी
- मिक्सर जार में कच्चा टमाटर , हरी मिर्च और अदरक को पीसकर पेस्ट बना लें.
- अब एक कड़ाही में थोड़ा-सा जीरा बचाकर रखें और इसमें बाकी का जीरा, राई, मेथी, काली मिर्च, दाल चीनी और लौंग डालकर रोस्ट कर लें.
- इसके बाद रोस्टेड मसाले, छीली हुई इलायची और काजू को अलग-अलग पीसकर बर्तन में निकाल लें.
- मध्यम आंच में एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें हींग, जीरा, हल्दी और धनिया पाउडर डालकर 1 मिनट भूनें.
- इसके बाद इसमें तैयार किया हुआ पेस्ट डालकर तब तक भूनें जब तक मसाले तेल न छोड़ने लगे.
- जब मसाला अच्छी तरह पक जाए तो इसमें नमक, काजू मसाला, क्रीम डालें और 3-4 मिनट तक पकाएं. ( ग्रेवी के हिसाब से आप इसमें पानी मिला सकते हैं.) उबाल आने के बाद 2 मिनट तक पका लें.
- तैयार तरी में कटे टमाटर डालकर 1 मिनट पकाकर आंच बंद कर दें. टमाटर का सालन तैयार है.
- बाउल में निकालें और हरा धनिया से सजाएं.
- गर्मागर्म टमाटर का सालन पूरी, पराठे , चपाती, नान या चावल के साथ सर्व करें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
टमाटर का सालन एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 7-8 देसी टमाटर, तरी बनाने के लिए सामग्री और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
टमाटर का सालन बनाने के लिए सबसे पहले 7-8 देसी टमाटर, तरी बनाने के लिए सामग्री तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
टमाटर का सालन बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह टमाटर का सालन रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
टमाटर का सालन बनाने के लिए 7-8 देसी टमाटर, तरी बनाने के लिए सामग्री के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, टमाटर का सालन को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
टमाटर का सालन का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
टमाटर का सालन एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT