Full Version →

गोभी-आलू की ऐसी सब्जी आपने पहले कभी नहीं बनाई होगी

दाल-सब्‍जी

फूलगोभी की सब्जी आपने कई तरह की बनाकर खायी होंगी, लेकिन आज हम आपको बनाना सिखाएंगे ऐसी सब्जी जो दिखने में बेहतरीन और स्वाद में लाजवाब है. इसे गोभी, मटर, आलू को तलकर बनाया जाता है.

Servings
2 - 4
★ 3.4
Rating
25 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले आलू, गोभी, प्याज, टमाटर को छोटे टुकड़ों में काट लें.
  2. 2
    लहसुन, अदरक और चुकंदर को भी छोटे टुकड़ों में काट लें और अलग रख लें.
  3. 3
    तेज आंच पर पैन में तेल गर्म करने के लिए रख लें.
  4. 4
    अब आलू डालकर हल्का तल लें.
  5. 5
    अब गोभी डालकर फ्राई कर लें और अलग निकाल कर रख लें.
  6. 6
    अब उसी पैन में थोड़ा सा तेल डालकर मटर फ्राई कर लें और अलग निकाल कर रख दें.
  7. 7
    इसी तेल में जीरा, हींग डालकर तड़का लें.
  8. 8
    अब अदरक, लहसुन, हरी मिर्च और प्याज डालकर हल्का ब्राउन होने तक भून लें.
  9. 9
    जब प्याज ब्राउन हो जाए तब टमाटर और नमक डालकर नर्म होने तक पका लें.
  10. 10
    अब हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर 2 मिनट तक पका लें.
  11. 11
    इसके बाद धनिया की स्टेम और चुकंदर डालकर 1 मिनट पका लें.
  12. 12
    अब इसमें थोड़ा-सा पानी डालकर 2 मिनट तक पका लें.
  13. 13
    अब गैस बंद कर दें और मसाले को ठंडा करके ग्राइंडर जार में पेस्ट बना लें.
  14. 14
    अब गैस पर पैन में इस पेस्ट को डालकर उबाल आने तक पका लें. अगर पेस्ट गाढ़ा लग रहा हो तो थोड़ा पानी मिला सकते हैं.
  15. 15
    अब आलू, गोभी और मटर डालकर अच्छी तरह से मिला लें.
  16. 16
    इसमें गरम मसाला, जीरा पाउडर और कसूरी मेथी डालकर 5 मिनट तक पका लें.
  17. 17
    तय समय बाद गैस बंद कर दें.
  18. 18
    तैयार है तरी वाली आलू गोभी की सब्जी.
  19. 19
    इसे गर्मागर्म रोटी के साथ सर्व करें.
  20. 20
    Photo: tulasiskitchen
#how to make aloo gobhi sabzi #gobhi recipe #aloo gobi matar recipe in hindi #aloo gobi recipe #aloo gobhi ki sabzi #gobhi aloo recipe #aloo gobhi ki sabzi recipe #aloo gobhi matar ki sabzi recipe #aloo gobhi matar ki sabzi #gobhi ki sabzi #aloo gobi gravy recipe #al
View Full Version