Full Version →

ऐसे बनाएं महाराष्ट्रीयन उसल

दाल-सब्‍जी वेज

उसल मालवणी भोजन का हिस्सा है. वैसे तो महाराष्ट्र में कई तरह के उसल बनाए जाते हैं, लेकिन इस उसल में नारियल डाला जाता है, जो इसे स्वादिष्ट बनाता है.

Servings
1 - 2
★ 3.5
Rating
4 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    उसल बनाने के लिए सबसे पहले मीडियम आंच पर प्रेशर कूकर में स्प्राउट्स और पानी डालकर उबाल लें.
  2. 2
    स्प्राउट्स के उबलने के बाद इन्हें छलनी से छानकर अलग कर लें और इनका पानी किसी बर्तन में निकाल लें.
  3. 3
    अब मीडियम आंच पर एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
  4. 4
    तेल के गर्म होते ही थोड़ी प्याज डालकर हल्का भून लें.
  5. 5
    जब प्याज थोड़ी नरम हो जाए तब सौंफ और साबुत धनिया डालकर हल्का फ्राई करें.
  6. 6
    अब अदरक और लहसुन डालकर कुछ देर तक भून लें.
  7. 7
    लहसुन के बाद नारियल डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक पका लें.
  8. 8
    जब मसाला अच्छी तरह से भुन जाए तब गैस बंद करके मसाले को ठंडा करने के लिए रख दें.
  9. 9
    मसाले के ठंडा होने के बाद इसे ग्राइंडर जार में डालें.
  10. 10
    मसाले के साथ पानी डालकर इसका पेस्ट बना लें.
  11. 11
    अब दूसरे पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें.
  12. 12
    गर्म तेल में बची हुई प्याज डालकर भून लें.
  13. 13
    प्याज के भून जाने के बाद टमाटर डालकर नरम होने तक भून लें.
  14. 14
    टमाटर के बाद ऊपर बनाए गए मसाले के पेस्ट को डालकर 1-2 मिनट तक पका लें.
  15. 15
    इसमें हल्दी पाउडर, गोदा मसाला, लाल मिर्च पाउडर और उबले हुए स्प्राउट्स डालकर मिला लें.
  16. 16
    अब स्प्राउट्स का बचा हुआ पानी और नमक डालकर लगभग 15 मिनट तक ढककर पका लें.
  17. 17
    तय समय के बाद ढककन हटाकर गैस बंद कर दें.
  18. 18
    तैयार है महाराष्ट्रीयन उसल. हरा धनिया डालकर सर्व करें.
#How to make usal recipe #usal recipe in hindi #usal recipe #usal #marathi recipe #maharashtrian recipes #recipe #maharashtrian usal recipes #marathi recipes
View Full Version