ऐसे बनाएं महाराष्ट्रीयन उसल

ऐसे बनाएं महाराष्ट्रीयन उसल

उसल मालवणी भोजन का हिस्सा है. वैसे तो महाराष्ट्र में कई तरह के उसल बनाए जाते हैं, लेकिन इस उसल में नारियल डाला जाता है, जो इसे स्वादिष्ट बनाता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 कप मिक्स स्प्राउट्स
  • 2 प्याज कटी हुई
  • 4 कली लहसुन की कटी हुई
  • 1/2 इंच अदरक कटा हुआ
  • 1 टमाटर कटा हुआ
  • 1/4 कप नारियल कद्दूकस किया हुआ
  • 1 टेबलस्पून साबुत धनिया
  • 1/2 टेबलस्पून सौंफ
  • 1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर
  • 1 टीस्पून गोदा मसाला
  • 2 टेबलस्पून हरा धनिया, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 1 - 2
- उसल बनाने के लिए सबसे पहले मीडियम आंच पर प्रेशर कूकर में स्प्राउट्स और पानी डालकर उबाल लें.
- स्प्राउट्स के उबलने के बाद इन्हें छलनी से छानकर अलग कर लें और इनका पानी किसी बर्तन में निकाल लें.
- अब मीडियम आंच पर एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
- तेल के गर्म होते ही थोड़ी प्याज डालकर हल्का भून लें.
- जब प्याज थोड़ी नरम हो जाए तब सौंफ और साबुत धनिया डालकर हल्का फ्राई करें.
- अब अदरक और लहसुन डालकर कुछ देर तक भून लें.
- लहसुन के बाद नारियल डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक पका लें.
- जब मसाला अच्छी तरह से भुन जाए तब गैस बंद करके मसाले को ठंडा करने के लिए रख दें.
- मसाले के ठंडा होने के बाद इसे ग्राइंडर जार में डालें.
- मसाले के साथ पानी डालकर इसका पेस्ट बना लें.
- अब दूसरे पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें.
- गर्म तेल में बची हुई प्याज डालकर भून लें.
- प्याज के भून जाने के बाद टमाटर डालकर नरम होने तक भून लें.
- टमाटर के बाद ऊपर बनाए गए मसाले के पेस्ट को डालकर 1-2 मिनट तक पका लें.
- इसमें हल्दी पाउडर, गोदा मसाला, लाल मिर्च पाउडर और उबले हुए स्प्राउट्स डालकर मिला लें.
- अब स्प्राउट्स का बचा हुआ पानी और नमक डालकर लगभग 15 मिनट तक ढककर पका लें.
- तय समय के बाद ढककन हटाकर गैस बंद कर दें.
- तैयार है महाराष्ट्रीयन उसल. हरा धनिया डालकर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.5 (4 ratings)
3.5 avg from 4 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाएं महाराष्ट्रीयन उसल एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप मिक्स स्प्राउट्स और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes