मसालेदार नॉनवेज खाना देखकर इसे चखने का मन करता है लेकिन वेजिटेरियन होने की वजह से आप इसे खाना नहीं पाते तो क्यों न चखें वेज में ही नॉनवेज जैसा स्वाद. आज लंच में बनाएं वेज कीमा की लजीज रेसिपी...
Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
29 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
1 छोटी फूलगोभी, बारीक कटी हुई
6-8 फ्रेंच बीन्स, बारीक कटी हुई
8 मशरूम, बारीक कटे हुए
1 गाजर, बारीक कटी हुई
1/2 कप मटर, उबले हुए
2 टमाटर, बारीक कटे हुए
1 प्याज, बारीक कटा हुआ
1 बड़ी इलायची
1 टुकड़ा दालचीनी
1 चम्मच धनिया, पाउडर
1 चम्मच हल्दी पाउडर
1 चम्मच गरम मसाला पाउडर
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
2 बड़े चम्मच तेल
2 कप पानी, नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करें, फिर उसमें बड़ी इलायची, गरम मसाला और दालचीनी डालकर फ्राई करें.
2
अब उसमें कटा हुआ प्याज डालकर सुनहरा भूरा होने तक फ्राई कर लें.
3
प्याज के मसाले में अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर कुछ देर के लिए फ्राई करें और फिर उसमें टमाटर और सभी मसाले और हल्का सा पानी डालकर मसाले को भून लें.
4
जब मसाला तेल छोड़ दे तो उसमें उबले हरे मटर को छोड़कर बाकी सभी सब्जियों को डालकर अच्छी तरह मिला दें.
5
सब्जियों को कुछ देर फ्राई करने के बाद उसमें पानी और नमक डालकर मिलाएं.
6
अब सब्जी को ढककर पकाएं और जब सब्जियां गलने लगें तो उसमें हरी मटर को मिलाकर 5 मिनट तक और पकाएं.
7
वेज कीमा तैयार है. गरमागर्म फुलकों के साथ इसे लंच या डिनर में सर्व करें.
#Veg keema recipe#Veg keema recipe in Hindi#How to make Veg keema recipe at home#Homemade veg keema Veg keema recipe#Veg recipes