वेज कीमा
मसालेदार नॉनवेज खाना देखकर इसे चखने का मन करता है लेकिन वेजिटेरियन होने की वजह से आप इसे खाना नहीं पाते तो क्यों न चखें वेज में ही नॉनवेज जैसा स्वाद. आज लंच में बनाएं वेज कीमा की लजीज रेसिपी...
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 1 छोटी फूलगोभी, बारीक कटी हुई
- 6-8 फ्रेंच बीन्स, बारीक कटी हुई
- 8 मशरूम, बारीक कटे हुए
- 1 गाजर, बारीक कटी हुई
- 1/2 कप मटर, उबले हुए
- 2 टमाटर, बारीक कटे हुए
- 1 प्याज, बारीक कटा हुआ
- 1 बड़ी इलायची
- 1 टुकड़ा दालचीनी
- 1 चम्मच धनिया, पाउडर
- 1 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच गरम मसाला पाउडर
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 2 बड़े चम्मच तेल
- 2 कप पानी, नमक स्वादानुसार
विधि
- सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करें, फिर उसमें बड़ी इलायची, गरम मसाला और दालचीनी डालकर फ्राई करें.
- अब उसमें कटा हुआ प्याज डालकर सुनहरा भूरा होने तक फ्राई कर लें.
- प्याज के मसाले में अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर कुछ देर के लिए फ्राई करें और फिर उसमें टमाटर और सभी मसाले और हल्का सा पानी डालकर मसाले को भून लें.
- जब मसाला तेल छोड़ दे तो उसमें उबले हरे मटर को छोड़कर बाकी सभी सब्जियों को डालकर अच्छी तरह मिला दें.
- सब्जियों को कुछ देर फ्राई करने के बाद उसमें पानी और नमक डालकर मिलाएं.
- अब सब्जी को ढककर पकाएं और जब सब्जियां गलने लगें तो उसमें हरी मटर को मिलाकर 5 मिनट तक और पकाएं.
- वेज कीमा तैयार है. गरमागर्म फुलकों के साथ इसे लंच या डिनर में सर्व करें.
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
वेज कीमा एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 1 छोटी फूलगोभी, बारीक कटी हुई और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
वेज कीमा बनाने के लिए सबसे पहले 1 छोटी फूलगोभी, बारीक कटी हुई तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
वेज कीमा बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह वेज कीमा रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
वेज कीमा बनाने के लिए 1 छोटी फूलगोभी, बारीक कटी हुई के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, वेज कीमा को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
वेज कीमा का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
वेज कीमा एक लोकप्रिय इंडियन वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT