भोपाली गाजर मटर पुलाव
Back
राइस वेज,लंच,डिनर

भोपाली गाजर मटर पुलाव

मालवा की दाल बाटी और पोहा तो आपने चखा होगा साथ ही भोपाल का नॉनवेज भी कम फेमस नहीं है. मगर आज बनाएं भोपाली गाजर मटर पुलाव जो जल्दी बन भी जाएगा और खाने में टेस्टी भी लगेगा...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 कप बासमती चावल
  • 1 डंडी दालचीनी
  • 2 लौंग
  • 1 चक्रफूल
  • 2 इलायची
  • 2 हरी मिर्च
  • 1 बारिक कटी हुई प्याज
  • 1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 2 गाजर बारिक कटी हुई, आधा कप हरे मटर, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 1 - 2
- सबसे पहले एक बर्तन में चावल और पानी डालकर उबलने के लिए रख दें.
- जब चावल में उबाल आ जाए तो इसे छलनी से निकालकर अलग रख लें. (चावल पूरा न पकाएं.)
- फिर एक पैन में तेल गर्म करने के लिए मध्यम आंच में रखें. जैसे ही तेल गर्म हो जाए तो इसमें लौंग, इलायची, चक्रफूल और दालचीनी डालकर हल्का भूनें.
- इसके बाद इसमें प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर प्याज को सुनहरा होने तक भून लें.
- इसके बाद इसमें गाजर डालकर 1-2 मिनट तक और भूनें.
- फिर इसमें मटर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- अब पैन में पका हुआ चावल आधा कप डालकर 4-5 मिनट तक पका लें.
- गर्मागर्म पुलाव को तुअर दाल के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (75 ratings)
4 avg from 75 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

भोपाली गाजर मटर पुलाव एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 1 कप बासमती चावल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes