Full Version →

वेजिटेबल जालफ्रेजी

दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

हरी सब्जियां को अलग-अलग बनाने से अच्छा है कि इन्‍हें एक ही रेसिपी में शामिल कर लिया जाए. हरी सब्जियों से बनी वेजिटेबल जालफ्रेजी की रेसिपी हेल्‍दी भी है और स्‍वाद में भी बेस्‍ट है... 

Servings
2 - 4
★ 3.9
Rating
79 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    जालफ्रेजी बनाने के लिए सब्जियों को पहले अच्छी तरह धोकर, छीलकर काट लें और इन्‍हें अलग रख दें.
  2. 2
    अब एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालकर भूनें.
  3. 3
    जब जीरा चटकने लगे तो उसमें कटा प्याज डालकर सुनहरा भूरा होने तक फ्राई करें.
  4. 4
    अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर 30 सेकेंड के लिए भूनें.
  5. 5
    तैयार पेस्‍ट में धनिया पाउडर, मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और थोड़ा सा पानी डालकर फ्राई करें.
  6. 6
    अब अांच धीमी करके मसाले पकने दें.
  7. 7
    जब मसाला तेल छोड़ दे तो उसमें टमाटर की प्‍यूरी डालकर अच्‍छी तरह मिलांएं.
  8. 8
    इसके बाद मसाले में कटी हुई हरी सब्जियां डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  9. 9
    सब्‍जी में एक कप पानी डालकर इसे ढककर धीमी आंच में 10 मिनट के लिए पकने दें.
  10. 10
    जब सब्जियां अच्छी तरह पक जाएं और मसाला उनमें मिक्‍स हो जाए तो उसमें नमक, चीनी, कसूरी मेथी, गरम मसाला डालकर 1 मिनट तक और पकाएं.
  11. 11
    वेजिटेबल जालफ्रेजी तैयार है. गरमागर्म रोटी या फिर परांठे के साथ लंच या डिनर में इसे सर्व करें.
  12. 12
    ध्यान दें- सब्जियाें को जरूरत से ज्‍यादा न पकाएं. अगर पानी ज्‍यादा पड़ जाए तो सब्जियों को कुछ देर के लिए ख्‍ुला पका लें ताकि पानी सूख जाए.
#vegetable jalfrezi #green vegetables #tips for how to make tomato puree at home #mix vegetable recipe #mix vegetable recipe in Hindi #ajwain pratha recipe
View Full Version